Bihar Politics: 'पहले बूथ लुटता था, अब उम्मीदवार लूटने लगे', पीके ने अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप
पश्चिमी चंपारण में जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने अमित शाह पर बिहार में उम्मीदवार 'लूटने' का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ 'गुजराती' दिल्ली में बैठकर बिहार का भविष्य तय कर रहे हैं। किशोर ने पीएम मोदी पर छठ पूजा के दौरान 12000 ट्रेनों के वादे को पूरा न करने का भी आरोप लगाया।
-1761365386160.webp)
प्रशांत किशोर ने बीजेपी पर कसा तंज। (जागरण)
जागरण संवाददाता, बेतिया। बिहार चुनाव को लेकर सभी पार्टियां मैदान में जुट गई हैं। जन सुराज पार्टी का भी चुनावी अभियान जारी है। शुक्रवार को पश्चिमी चंपारण में जन सुराज सुप्रीमो प्रशांत किशोर ने जनसभा को संबोधित किया।
मीडिया से बातचीत के दौरान पीके ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में पहले बूथ लुटता था। लेकिन अब अमित शाह ने उम्मीदवार लूटने का नया काम शुरू किया है। हमारे 3-4 उम्मीदवार लूटे तो आज गोपालगंज में एक सूद समेत वापस कर दिए हैं। बाकी का हिसाब बिहार की जनता करेगी।
आपको बता दें कि गोपालगंज में जन सुराज पार्टी ने निर्दलीय उम्मीदवार अनूप श्रीवास्तव को अपना समर्थन देने का एलान किया है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता देख रही है कि ये गुजराती लोग दिल्ली में बैठकर बिहार का भविष्य तय कर रहे हैं। ताकि बिहार मजदूरों की फैक्ट्री बनी रहे। बिहार के बच्चे जाएं मजदूरी करने और गुजरात के लोग फैक्ट्री के मालिक बने रहें।
इस दौरान प्रशांत किशोर यहीं नहीं रूके, उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। पीके ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने बिहार के लिए छठ में 12000 ट्रेन का वादा किया था, लेकिन बिहार के लोग देश भर के स्टेशनों पर लाठी और धक्का खा रहे और शौचालयों में बैठकर आने के लिए मजबूर हैं।
प्रशांत किशोर ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने बिहार में 3 सीटों पर जन सुराज के कैंडिडेट पर दबाव बनाकर चुनाव लड़ने से रोका है।
उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दानापुर, गोपालगंज और ब्रह्मपुर सीट पर अमित शाह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत अन्य भाजपा नेताओं ने दबाव बनाकर जन सुराज के प्रत्याशियों को नामांकन नहीं करने या नॉमिनेशन वापस लेने के लिए मजबूर किया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।