Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: जन सुराज ने जारी की 51 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, PK के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस

    By Chandan SharmaEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Thu, 09 Oct 2025 04:46 PM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने आज अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 51 प्रत्याशियों के नाम हैं। प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर अभी सस्पेंस है। पार्टी के अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा है एक-दो दिन में स्थिति साफ हो जाएगी।

    Hero Image

    डिजिटल डेस्क, पटना। इस बार बिहार के सियासी दंगल में पीके (प्रशांत किशोर) की एंट्री से माहौल गर्म है। उनकी पार्टी जन सुराज की ओर से प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर गई है। पहली लिस्ट में 51 नाम हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कभी नीतीश कुमार के प्रिय रहे आरसीपी सिंह की बेटी लता सिंह को नालंदा की अस्थावां सीट से जन सुराज पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। भोजपुरी एक्टर रितेश पांडेय को रोहतास के करगहर सीट से टिकट दिया गया है। ब्राह्मण बहुल इस सीट से ही प्रशांत किशोर के लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे।

    वहीं लोरिया सीट से सुनील कुमार, सीतामढ़ी से उषा किरण, सुपौल निर्मली से राम प्रवेश यादव चुनाव लड़ेंगे। पूर्णिया बायसी से मोहम्मद शाहनवाज आलम, मधेपुरा आलम नगर से सुबोध कुमार सुमन चुनावी मैदान में उतरेंगे।

    दरभंगा से आरके मिश्रा, मुजफ्फरपुर  से फेमस चिकित्सक अमन कुमार दास प्रत्याशी होंगे। रघुनाथपुर से राहुल कीर्ति सिंह, सहरसा से किशोर कुमार मुन्ना। छपरा से जयप्रकाश सिंह चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे।

    सोनपुर चंदन लाल मेहता, मोतिहारी से डॉ अरुण कुमार। ये भी नामी चिकित्सक हैं। केवटी से बिल्लू साहनी, हरसिद्धि से अवधेश राम उम्मीदवार होंगे।

    बिहारशरीफ से दिनेश कुमार, पटना कुम्हरार से केसी सिन्हा उम्मीदवार होंगे। महिषी से समीम अख्तर, मीनापुर से तेज नारायण सहनी, कल्याणपुर से रामबालक पासवान चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। परबत्ता से बिनय कुमार वरुण, मांझी से वाईबी गिरि , मोरबा से डॉ. जागृति ठाकुर सहित 51 नाम जारी।  

    यहां देखें पूरी लिस्ट

    list

    पीके के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस

    उदय सिंह ने कहा, पीके लड़ेंगे या नहीं अभी तय नहीं। लिस्ट में नाम आएगा तो लड़ेंगे, नहीं आएगा तो नहीं लड़ेंगे। इंतजार कीजिए। तीन से चार दिन में सभी 241 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम  जारी कर देंगे।

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।