Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रशांत किशोर ने संजय जायसवाल को ललकारा, कहा- सात जन्म में भी जेल नहीं भिजवा सकते, पीएम मोदी और तेजस्वी पर भी बोले

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 04:39 PM (IST)

    प्रशांत किशोर ने भोजपुर में भाजपा सांसद संजय जायसवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका दुर्दिन आने वाला है। उन्होंने जायसवाल को चुनौती दी कि वे उन्हें सात जन्म में भी जेल नहीं भिजवा सकते। प्रशांत किशोर ने संजय जायसवाल पर पेट्रोल पंप पर फर्जी बिलिंग का आरोप लगाया और पीएम मोदी की पूर्णिया यात्रा पर भी तंज कसा।

    Hero Image
    प्रशांत किशोर ने भोजपुर में जनसभा को किया संबोधित

    डिजिटल डेस्क, पटना। प्रशांत किशोर ने भोजपुर के अगिआंव विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद संजय जायसवाल पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि संजय जायसवाल का दुर्दिन आने वाला है, इसलिए वे उछल रहे हैं। PK ने चुनौती देते हुए कहा कि संजय जायसवाल उन्हें सात जन्म में भी जेल नहीं भिजवा सकते, बिहार और दिल्ली में उनकी सरकार है, जो करना है कर लें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संजय जायसवाल पर आरोप

    प्रशांत किशोर ने संजय जायसवाल पर आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप पर नगर निगम की गाड़ियों की फर्जी बिलिंग होती है। सभी पेट्रोल पंप के मालिकों ने इसकी कंप्लेन की है। बेतिया नगर निगम के प्रोसीडिंग में इस फर्जीवाड़ा का जिक्र है। हम फिर से यह कह रहे हैं, हम गलत बोल रहे हैं तो हमपर केस कर दो, जेल भिजवा दो।

    पीएम मोदी के दौरे पर तंज

    वहीं प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री मोदी की पूर्णिया यात्रा में सरकारी शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है। पीएम जब भी आते हैं तब बिहार को कुछ नहीं मिलता, बल्कि गरीब जनता का सैकड़ों करोड़ रुपया खर्च होता है। सरकारी खर्च पर सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल सरकारी कर्मियों से भीड़ जुटाई जाती है। फिर भाजपा वाले अपनी पीठ ठोंकते हैं।

    तेजस्वी यादव पर तंज

    प्रशांत किशोर ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बिहार अधिकार यात्रा निकालने पर तंज करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है। इसी बहाने वो कम से कम घर से बाहर तो निकलेंगे। यह खुशी की बात है।