Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Voter Adhikar Yatra: वोटर अधिकार यात्रा में होगी प्रियंका गांधी की एंट्री, कई मुख्यमंत्री और पूर्व CM भी होंगे शामिल

    Updated: Sun, 24 Aug 2025 12:26 AM (IST)

    प्रियंका गांधी 26 और 27 अगस्त को राहुल गांधी के साथ बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में भाग लेंगी। उनका यह पहला बिहार दौरा होगा। यात्रा सुपौल मधुबनी दरभंगा और मुजफ्फरपुर में होगी। एमके स्टालिन सिद्धारमैया और अखिलेश यादव भी यात्रा में शामिल होंगे। हेमंत सोरेन रेवंत रेड्डी और सुखविंदर सिंह सुक्खू के शामिल होने की भी संभावना है।

    Hero Image
    'वोटर अधिकार यात्रा' में प्रियंका भी राहुल के साथ दो दिन रहेेंगी

    राज्य ब्यूरो, पटना। प्रियंका गांधी भी बिहार में दो दिन (26 और 27 अगस्त) राहुल गांधी के साथ ''वोटर अधिकार यात्रा'' करेंगी। बिहार में प्रियंका का यह पहला राजनीतिक कार्यक्रम होगा।

    पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में बिहार में सर्वाधिक आग्रह प्रियंका की जनसभाओं के लिए ही था, लेकिन वे राहुल के संसदीय क्षेत्र वायनाड और उत्तर प्रदेश में ही व्यस्त रहीं। अब उनके बिहार आगमन का संयोग बना है।

    26 अगस्त को यह यात्रा सुपौल और मधुबनी में होनी है। 27 अगस्त को दरभंगा और मुजफ्फरपुर में। यह यात्रा का तीसरा चरण होगा। दूसरे चरण की यात्रा 24 अगस्त को समाप्त हो रही है। उसके अगले दिन विश्राम है। 24 की शाम में ही राहुल के दिल्ली रवाना हो जाने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उससे पहले वे अररिया में महागठबंधन के नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस-वार्ता करेंगे। 26 अगस्त को प्रियंका के साथ राहुल तीसरे चरण की यात्रा के लिए बिहार आएंगे। 27 अगस्त को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी राहुल के सहयात्री होंगे।

    29 अक्टूबर को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और 30 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसमें सहभागी होंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी ''वोटर अधिकार यात्रा'' में सहभागी हो सकते हैं। हालांकि, उनके आगमन की तारीखें अभी तय नहीं।