Bihar Chunav: कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का प्लान तैयार! इस तारीख को बिहार आएंगी प्रियंका गांधी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 28 अक्टूबर को फिर बिहार आ सकती हैं। उनके दो कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिनमें चुनावी सभा को संबोधित करना और महागठबंधन के घोषणा पत्र जारी होने के कार्यक्रम में भाग लेना शामिल है। बेगूसराय के बछवाड़ा में भी उनकी सभा संभावित है।

जल्द बिहार आएंगी प्रियंका गांधी। (जागरण)
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की बढ़ती गर्मी के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर बिहार में सक्रिय होने जा रही हैं। प्रियंका गांधी 28 अक्टूबर को बिहार आ सकती हैं। इससे पहले प्रियंका 26 सितंबर को बिहार आईं थी।
कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपनी चुनावी यात्रा में 28 को बिहार पहुंचने पर प्रियंका गांधी के दो कार्यक्रम की योजना है।
पहला तो वे चुनावी सभा को संबोधित करेंगी वहीं, यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि महागठबंधन के सयुंक्त घोषणा पत्र जारी होने के कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके बाद बेगूसराय के बछवाड़ा में उनकी सभा प्रस्तावित है।
बछवाड़ा पर कांग्रेस पूरा जोर लगाए हुए है। रविवार को कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने बछवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी शिवप्रकाश गरीब दास के समर्थन में सभा करेंगी।
यहां बता दे कि कांग्रेस इस बार 61 सीटों पर चुनाव मैदान में हैं। छठ पूजा के बाद पार्टी युद्धस्तर पर चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने की तैयारी में है।
कांग्रेस ने पहले चरण में प्रचार के लिए मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी समेत 40 नेताओं को प्रचार का जिम्मा दिया है।
यह भी पढ़ें-
Congress Damage Control: बागियों को साधने में पांच घंटे मशक्कत, अब दिल्ली दरबार में पेशी

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।