Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: बिहार में मजबूत हुई कांग्रेस! राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर ने थामा 'हाथ'

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 07:39 PM (IST)

    बिहार में चुनाव नजदीक आते ही नेताओं का दल-बदल जारी है। कई प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षाविद राजनीति में शामिल हो रहे हैं। हाल ही में शिक्षाविद डॉ. संजय कुमार हाजरा कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और कहा कि डॉ. हाजरा के आने से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव के पहले प्रशासनिक अफसरों, सेलिब्रिटी और शिक्षविदों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए राजनीति में प्रवेश कर लिया है।

    वह अपने विचारधारा से मेल खा रही पार्टियों का हाथ पकड़ रहे हैं। चुनाव के नजदीक आते ही बड़े-बड़े नेता भी पार्टियों का पाला बदलने में तनिक भी देर नहीं कर रहे हैं।

    वहीं, बिहार में चुनाव लड़ रही प्रमुख पार्टियां जदयू, भाजपा, आरजेडी, कांग्रेस और जनसुराज, सभी बड़े नामों को अपनी पार्टी में लाने के लिए जीतोड़ मेहनत भी कर रहे हैं।

    वहीं, शिक्षाविद डॉ. संजय कुमार हाजरा आज अपने समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के समक्ष कांग्रेस में शामिल हो गए।

    प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। हाजरा वर्तमान में एमकेएस. चंदौना महाविद्यालय, दरभंगा में राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

    वे लंबे समय से शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए समाज की बेहतरी के लिए कार्य करते रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि डॉ. हाजरा जैसे शिक्षाविद के कांग्रेस परिवार में आने से पार्टी को नई मजबूती और ऊर्जा मिलेगी। उनके विचार और सामाजिक अनुभव से संगठन को लाभ होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner