'420 के चार्ज के साथ तेजस्वी बाबू चले बिहार बदलने', BJP का लालू परिवार पर तंज
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने लालू यादव और उनके परिवार पर आईआरसीटीसी मामले में आरोप तय होने पर तंज कसा। उन्होंने सरकारी संपत्ति के आवंटन में भ्रष्टाचार, साजिश और धोखाधड़ी के आरोप लगाए। प्रसाद ने कहा कि इन आरोपों से पता चलता है कि वे कैसा बिहार बनाना चाहते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते रविशंकर प्रसाद। (जागरण)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने लालू यादव और उनके परिवार जोरदार तंज कसा है। आज कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के खिलाफ IRCTC मामले में आरोप तय किए हैं।
रविशंकर ने तंज कसते हुए कहा कि ये आरोप यह बताते हैं कि सरकारी संपत्ति के आवंटन में भ्रष्टाचार, कॉन्सपिरेसी, सरकार की निर्णय प्रक्रिया में गड़बड़ करना, और तो और, 420 भी हैं। 420 का मतलब है, धोखाधड़ी, जिसकी सजा है 7 साल। तो कौन-सा बिहार बनाने चले हैं आप?
कोर्ट ने तय किया आरोप
आगामी बिहार चुनाव के बीच आईआरसीटीसी होटल भ्रष्टाचार मामले में लालू प्रसाद यादव के खिलाफ आरोप तय हो गए।राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश की अदालत ने आज आईआरसीटीसी होटल भ्रष्टाचार मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, धारा 120 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीसी एक्ट) के तहत आरोप तय कर दिए हैं। कोर्ट ने राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ भी धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप तय किए।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।