Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माई-बहिन योजना का फॉर्म भरवाना ठगैती और झांसेबाजी; विजय चौधरी का RJD पर आरोप

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 08:46 PM (IST)

    संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने राजद पर माई-बहिन योजना के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से फॉर्म भरवाकर ठगी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना के लिए सरकारी प्रक्रिया का पालन जरूरी है। मंत्री ने इसे महिलाओं के साथ धोखा बताया और कहा कि महागठबंधन निराशा में झांसेबाजी कर रहा है। जनता उन्हें पहचानती है और ठगी में नहीं आएगी।

    Hero Image
    विजय चौधरी ने RJD पर लगाए गंभीर आरोप। (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, पटना। संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि आजकल महागठबंधन, खासकर राजद के कार्यकर्ताओं द्वारा तथाकथित 'माई-बहिन योजना' का फॉर्म भोली-भाली ग्रामीण महिलाओं से भरवाया जा रहा। यह सिर्फ ठगैती एवं झांसेबाजी है।

    बिहार के लोग जानते हैं कि किसी भी योजना को पहले सरकार द्वारा मंजूरी दी जाती है। उसके बाद संबंधित विभाग द्वारा उसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया निर्धारित की जाती है।

    फिर, सरकारी कर्मियों द्वारा संभावित लाभार्थियों से सरकारी प्रपत्र भरवाया जाता है। तभी कोई लाभार्थी योजना के सही लाभ के हकदार होते हैं।

    महिलाओं के साथ धोखाधड़ी

    संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि महिलाओं एवं विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र की कम पढ़ी-लिखी महिलाओं को भ्रमित करके 'माई-बहिन योजना' का फॉर्म भरवाना उनके साथ बिल्कुल ही धोखाधड़ी है।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक प्रभावकारी योजनाएं चलाए जाने के कारण महिलाओं में उनकी बढ़ती लोकप्रियता से महागठबंधन के नेतागण छटपटाहट में हैं।

    उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में सत्ता के करीब भी पहुंचना असंभव मानते हुए, ये निराशा में उचित-अनुचित का फर्क भूल गए हैं तथा झांसेबाजी पर उतर आए हैं। लेकिन जनता इन्हें पहचानती है और वह ठगाने वाली नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- 

    कांग्रेस ने 'बीड़ी' जलाई... JDU ने 'मिर्ची' लगाई; नीतीश के खासमखास नेता के बयान से चढ़ा सियासी पारा

    comedy show banner
    comedy show banner