राजद विधायक रेखा देवी के खिलाफ उतरे पार्टी कार्यकर्ता, राबड़ी देवी के आवास पर किया विरोध प्रदर्शन
राजद विधायक रेखा देवी के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने राबड़ी देवी के आवास पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और विधायक पर क्षेत्र में सक्रिय न रहने का आरोप लगाया। उन्होंने राबड़ी देवी से हस्तक्षेप करने और रेखा देवी को बदलने की मांग की है।

एएनआई, पटना। बिहार चुनाव के नजदीक आने के साथ राज्य की सियासत में गर्मी भी बढ़ रही है। बुधवार देर रात राजद कार्यकर्ताओं ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर मसौढ़ी से राजद विधायक रेखा देवी के खिलाफ प्रदर्शन किया और मांग की कि उन्हें फिर से टिकट न दिया जाए।
समाचार एजेंसी के एक वीडियो पोस्ट के अनुसार, रात के समय राबड़ी देवी के आवास के बाहर एक बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
#WATCH | पटना, बिहार: राजद कार्यकर्ताओं ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर मसौढ़ी से राजद विधायक रेखा देवी के खिलाफ प्रदर्शन किया और मांग की कि उन्हें फिर से टिकट न दिया जाए। pic.twitter.com/JHQhaqKywm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2025
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा में राजद के 79 विधायक हैं। इस बार राजद ने जातीय समीकरणों पर, विशेष रूप से पिछड़ी जातियों, दलितों, और मुस्लिम वोटरों पर जोर दिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।