Bihar Politics: पशुपति पारस की पार्टी को बड़ा झटका, सूरजभान सिंह का RLJP से इस्तीफा; RJD में हो सकते हैं शामिल
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता सूरजभान सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और उनके राजद में शामिल होने की संभावना है। रालोजपा ने महागठबंधन से नाता तोड़ लिया है और एआईएमआईएम के साथ मिलकर सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। सूरजभान ने पार्टी पर रामविलास पासवान की नीतियों से भटकने का आरोप लगाया है। उनकी पत्नी वीणा देवी राजद उम्मीदवार हो सकती हैं।

सूरजभान सिंह का रालोजपा से इस्तीफा, राजद में शामिल होने की संभावना
राज्य ब्यूरो, पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने बुधवार को पद एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है। वे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में जा सकते हैं, जहां उनके स्वजन के लिए विधानसभा चुनाव में टिकट देने का आश्वासन मिला है।
दूसरी तरफ, रालोजपा के महासचिव प्रमोद कुमार सिंह ने देर शाम आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अब उनकी पार्टी महागठबंधन की घटक नहीं है। हम एआईएमआईएम एवं कुछ अन्य छोटे दलों के साथ राज्य विधानसभा की सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करेंगे।
सूरजभान ने कहा कि रालोजपा अपने संस्थापक रामविलास पासवान की नीतियों से भटक गई है। पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र पूरी तरह समाप्त हो गया है। सूरजभान के राजद में जाने की चर्चा पिछले एक सप्ताह से चल रही है। उनकी पत्नी पूर्व सांसद वीणा देवी मोकामा विधानसभा से राजद उम्मीदवार हो सकती हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।