जन्मदिन के बहाने लालू यादव को आई तेज प्रताप की याद, केक खिलाकर जताया दुलार
तेज प्रताप यादव ने 16 अप्रैल को पटना में अपना 39वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उनके पिता लालू प्रसाद यादव भी हार्डिंग रोड स्थित आवास पर पहुंचे, जिससे क ...और पढ़ें

जन्मदिन के बहाने लालू यादव को आई तेज प्रताप की याद

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव आज 16 अप्रैल को 39 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हार्डिंग रोड स्थित उनके आवास पर खास तैयारी की थी।
जन्मदिन की पार्टी में तेज प्रताप यादव के पिता लालू प्रसाद यादव भी पहुंचे। जैसे ही लालू यादव वहां पहुंचे, कार्यकर्ताओं में उत्साह दोगुना हो गया। सभी ने जोर-जोर से नारे लगाए – “हैपी बर्थडे तेज प्रताप यादव” और “तेज प्रताप यादव जिंदाबाद”।
तेज प्रताप यादव ने अपने पिता की मौजूदगी में केक काटा। सबसे पहले उन्होंने पिता लालू यादव को केक खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। लालू प्रसाद यादव ने भी प्यार से बड़े बेटे तेज प्रताप को केक खिलाया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक वहां मौजूद थे। माहौल काफी खुशी भरा और उत्साही था।
दही-चूड़ा भोज में भी लालू यादव हुए थे शामिल
कुछ समय पहले मकर संक्रांति के दिन तेज प्रताप यादव की ओर से आयोजित दही-चूड़ा भोज में भी लालू यादव शामिल हुए थे। उस समय स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण लालू यादव ने कुछ नहीं खाया, लेकिन बेटे के कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने उसका उत्साह जरूर बढ़ाया था। तेज प्रताप यादव खुद राबड़ी देवी के आवास जाकर लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को दही-चूड़ा भोज का निमंत्रण देने गए थे।
इस बीच, सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति अभी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। फिर भी नई सरकार को काम करने के लिए एक-दो महीने का समय जरूर देना चाहिए। तेज प्रताप यादव ने यह भी दावा किया कि उन्होंने पहले जो भविष्यवाणी की थी, वह सही साबित हुई है। अब अगली भविष्यवाणी वे एक महीने बाद करेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।