'बिहार सबसे गरीब राज्य क्यों?...', तेजस्वी ने सरकार पर लगाया दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद करने का आरोप
राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर दो पीढ़ियों को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपराध भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। तेजस्वी ने पटना विश्वविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार युवाओं को गुमराह कर रही है और Patna News की स्थिति चिंताजनक है।

राज्य ब्यूरो, पटना। राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को बिहार सरकार पर दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद करने का आरोप लगाया।
अपराध, भ्रष्टाचार, पलायन, नौकरी-रोजगार और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को फिसड्डी बताया है और 10 प्रश्नों की सूची जारी करते हुए कहा है कि नीतीश-मोदी और 11 वर्षों की डबल इंजन सरकार इन का उत्तर दे। इसी के साथ उन्होंने युवाओं से नई सोच व दृष्टि वाली प्रगतिशील और युवा सरकार लाने की अपील की है।
70 वोकेशनल कोर्स में से 56 बंद हो गए
तेजस्वी का कहना है कि 20 वर्ष पहले पटना विश्वविद्यालय में 70 वोकेशनल कोर्स चलते थे। उनमें 56 बंद हो गए। उनका कहना है कि नियमित शिक्षकों की कमी, लैब-लाइब्रेरी, लाइब्रेरियन और सुविधाओं की कमी, पुस्तकों की अनुपलब्धता, महंगी फीस, प्लेसमेंट की व्यवस्था नहीं होने के कारण 108 वर्ष पुराना यह विश्वविद्यालय बर्बाद हो गया है।
उन्होंने सरकार पर युवाओं को नौकरी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बजाय झूठ, हिंसा, विद्वेष, सांप्रदायिकता के साथ जुमलेबाजी वाला संघी ट्यूशन देने का आरोप लगाया है।
10 प्रश्न: बिहार सबसे गरीब राज्य क्यों? महिलाएं असुरक्षित क्यों? स्वास्थ्य व्यवस्था बेकार क्योंं? इतना अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी क्यों? पलायन की मजबूरी व शिक्षा-व्यवस्था चौपट क्यों? स्कूल भवन क्यों नहीं बने? नए उद्योग-धंधे स्थापित क्यों नहीं हुए?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।