Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेजस्वी ने पत्नी राजश्री और दोनों बच्चों संग शेयर की फैमिली फोटो, सामाजिक मूल्यों का महत्व बताया

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 06:23 PM (IST)

    राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पारिवारिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने सामाजिक मूल्यों और पारिवारिक महत्व पर जोर दिया। तस्वीरों में सभी पीले वस्त्रों में दिख रहे हैं जो भारतीय संस्कृति में शुभ्रता का प्रतीक है। तेजस्वी के पुत्र जिनका जन्म 27 मई को हुआ का नाम लालू इराज गांधी रखा गया है।

    Hero Image
    तेजस्वी ने पत्नी राजश्री और दोनों बच्चों संग शेयर की फैमिली फोटो

    राज्य ब्यूरो, पटना। राजद नेता तेजस्वी यादव ने पत्नी राजश्री और अपने दोनों बच्चों के संग फैमिली फोटो शेयर की है। ये तस्वीरें उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर शेयर की है और लिखा है कि समृद्ध सामाजिक परंपरा, पारिवारिक मूल्य, बड़ों का स्नेह-आशीर्वाद, संस्कार और संस्कृति इंसान को सभ्य तथा जीवन को अनमोल बनाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन तीन तस्वीरों में से एक में तेजस्वी पुत्री कात्यायनी को गोद में लिए हुए हैं और दूसरे में दो माह के पुत्र को। सभी पीले रंग के वस्त्र पहने हुए हैं, जिसे भारतीय संस्कृति मेंं शुभ्रता और कोमलता का प्रतीक माना जाता है।

    उल्लेखनीय है कि 27 मई, 2025 को कोलकाता में तेजस्वी के पुत्र का जन्म हुआ था। उसका नाम लालू इराज गांधी रखा गया है।

    नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।