'यह छल है... धोखा है', NDA में सीट शेयरिंग के बीच उपेंद्र कुशवाहा की पोस्ट से बढ़ी हलचल
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन के साथ ही सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान जारी है। उपेंद्र कुशवाहा के एक ट्वीट ने एनडीए में हलचल मचा दी है, जिसमें उन्होंने इसे छल और धोखा बताया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी होने की संभावना है।
-1760155307811.webp)
आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की हे।
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का नामांकन शुरू हो चुका है, लेकिन सीट शेयरिंग की गांठें अभी भी उलझी हुई हैं। NDA की बात करें तो पिछले दो-तीन दिनों से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को मनाने में जुटा था। शनिवार को जब लगने लगा कि दोनों दलों को मना लिया गया है, तो अब उपेन्द्र कुशवाहा ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।
कुशवाहा ने एनडीए में सीट शेयरिंग का मसला सुलझने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि अभी वार्ता बाकी है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि इधर-उधर की खबरों पर मत जाइए। वार्ता अभी पूरी नहीं हुई है। इंतजार कीजिए! मीडिया में कैसे खबर चल रही है, मुझको नहीं पता। अगर कोई खबर प्लांट कर रहा है तो यह छल है, धोखा है। आप लोग ऐसे ही सजग रहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।