Amour Vidhan Sabha Chunav Result: अमौर सीट पर अखतरुल ईमान के सामने JDU के सबा जफर, क्या कांग्रेस बिगाड़ेगी खेल?
Amour election Result: अमौर विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। जिला पुर्णिया लगता है। ये किशनगंज लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है। अमौर विधानसभा सीट पर इस बार 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। पूर्णिया की अमौर विधानसभा सीट मुस्लिम बहुल है। यहां करीब 70 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं। अमौर से विधायक और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखतरुल ईमान के सामने इस बार जेडीयू के सबा जफर और कांग्रेस के जलील मस्तान हैं।

डिजिटल डेस्क, अमौर (पूर्णिया)। Amour vidhan sabha Election Result 2025: बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 2 चरणों में मतदान हुआ। पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को संपन्न हुई। पहले चरण में 121 सीटों पर 64.69 % मतदान हुआ। वहीं, दूसरे चरण में करीब 68.52% रिकॉर्ड मतदान हुआ।
अमौर विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। जिला पुर्णिया लगता है। ये किशनगंज लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है। 1977 में यहां हुए चुनाव में जनता पार्टी के चन्द्रशेखर झा विजयी रहे थे। 2015 में यहां कांग्रेस के अब्दुल जलील मस्तान ने जीत दर्ज की थी। 2020 में इस सीट से एआईएमआईएम के अख्तरुल ईमान चुनाव जीतने में कामयाब हुए।
अमौर विधानसभा सीट पर इस बार 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। पूर्णिया की अमौर विधानसभा सीट मुस्लिम बहुल है। यहां करीब 70 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं। अमौर से विधायक और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखतरुल ईमान के सामने इस बार जेडीयू के सबा जफर और कांग्रेस के जलील मस्तान हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।