Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Election 2025: 'केंद्र और राज्य सरकार ने किसानों को ठगा', पूर्णिया में बोलीं प्रियंका गांधी

    Updated: Sun, 09 Nov 2025 09:41 AM (IST)

    पूर्णिया में एक रैली को संबोधित करते हुए, प्रियंका गांधी ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए हैं, जिससे उनमें निराशा है। उन्होंने बिहार के किसानों को कांग्रेस पार्टी की ओर से समर्थन और न्याय का आश्वासन दिया।

    Hero Image

    जागरण टीम, भागलपुर। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शनिवार को कहा है कि केंद्र व राज्य सरकारों ने किसानों को ठगने का काम किया है। भाजपा सरकार ने केवल परिवारों को बांटने का काम किया है। यह जुमलेबाज सरकार चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं दिखता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोजगार की तलाश में लोग अपना घर, परिवार, बाल-बच्चों को छोड़कर दूसरे राज्यों में नौकरी करने जाते हैं और दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। बिहार में पलायन सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। इसे रोकने की दिशा में एनडीए सरकार कोई काम नहीं कर रही है।

    प्रियंका पूर्णिया सदर विधानसभा क्षेत्र के झील टोला मैदान के साथ कटिहार जिले के कदवा व बरारी विधानसभा क्षेत्रों में महागठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रही थीं।

    प्रधानमंत्री पद की गिराई गरिमा

    प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कट्टा जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर अपने पद की गरिमा बनाए नहीं रख रहे हैं। कांग्रेस आज वही लड़ाई लड़ रही है, जो महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ी थी। एक तरफ प्रधानमंत्री वंदे मातरम की बात करते हैं, जो अहिंसा का प्रतीक माना जाता है। दूसरी तरफ ये कट्टा की बात करते हैं।

    उन्होंने कहा कि आज देश की सारी सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर उसे सरकार अपने पूंजीपति मित्रों के हवाले कर रही। राज्य में स्कूल-कालेज की अच्छी व्यवस्था नहीं है। बच्चे पढ़ाई के लिए दूसरे राज्य जाते हैं और पैसे खर्च कर तैयारी करते हैं।

    पैसे खर्च कर नौकरी के लिए फार्म भरते हैं, पैसे खर्च कर परीक्षा केंद्र तक जाते हैं और काफी मेहनत और ईमानदारी से परीक्षा भी देते हैं, लेकिन अंतिम में होता क्या है-प्रश्न पत्र लीक। किसानों को उनकी उपज का उचित समर्थन मूल्य भी नहीं मिल रहा है।

    किसान मेहनत-मजदूरी कर फसल उपजाते हैं। सरकार औने-पौने दाम में फसल खरीदकर उसे बड़ी-बड़ी कंपनियों को भेज देती है। सरकार चुनाव से पहले महिलाओं के खाते में दस-दस हजार देकर वोट के लिए लुभाने का काम कर रही है, लेकिन हमारी बहनें अब जागरूक हो चुकी हैं।

    उद्योगपतियों के हाथों में देश गिरवी

    प्रियंका ने कहा कि केंद्र सरकार वोटों की चोरी कर रही है। दो उद्योगपतियों के हाथों देश को गिरवी रखने का काम कर रही है। एक रुपये की दर से अडानी को हजारों एकड़ जमीन दी जा रही। लोकतंत्र बचाने के लिए राहुल गांधी ने देश भर में आठ हजार किलोमीटर की पदयात्रा की है।

    पहले बिहार में सरकारी खदान होते थे, चीनी मिलें होती थीं, अब कुछ नहीं है। बिहार में 65 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन बिहार में बेरोजगारी, महंगाई व पलायन बढ़ा।

    इनको राजद के पोस्टर में राहुल गांधी बौना नजर आता है और कांग्रेस के पोस्टर में तेजस्वी बौना नजर आता है। उनके साथ कांग्रेस नेता सचिन पायलट व पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी थे।