Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Purnia vidhan sabha Chunav Result: भाजपा के विजय खेमका और कांग्रेस के जितेंद्र कुमार में टक्‍कर, क‍िसकी होगी जीत?

    Updated: Thu, 13 Nov 2025 09:39 PM (IST)

    Purnia  election Result: पूर्णिया विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। ये पूर्णिया लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है। 1952 में पहले चुनाव में यहां कांग्रेस के कमल देव विजयी रहे थे। 2020 में यहां से बीजेपी के विजय कुमार लगातार दूसरी बार विजयी रहे थे। पूर्णिया पूर्वोत्तर बिहार का सबसे बड़ा नगर है।

    Hero Image

    ड‍िजिटल डेस्‍क, पूर्णि‍या। Purnia vidhan sabha Election Result 2025: बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 2 चरणों में मतदान हुआ। पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को संपन्न हुई। पहले चरण में 121 सीटों पर 64.69 % मतदान हुआ। वहीं, दूसरे चरण में करीब 68.52% र‍िकॉर्ड मतदान हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्णिया विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। ये पूर्णिया लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है। 1952 में पहले चुनाव में यहां कांग्रेस के कमल देव विजयी रहे थे। 2020 में यहां से बीजेपी के विजय कुमार लगातार दूसरी बार विजयी रहे थे। पूर्णिया पूर्वोत्तर बिहार का सबसे बड़ा नगर है। यह नगर स्वास्थ्य सेवा, मोटर पार्ट, अनाज और किराना मंडी के कारण पूरे पूर्वी भारत में विख्यात है। मुगल काल से ही पूर्णिया प्रशासनिक दृष्टीकोण से महत्वपूर्ण स्थान रहा है, अंग्रेजी हुकूमत के दौर में भी यहां से आस-पास के इलाकों पर नियंत्रण किया जाता था। पूर्णिया, सौरा नदी के पश्चिमी किनारे पर स्थित नगर है।


    पूर्णिया व‍िधानसभा सीट पर भाजपा के विजय खेमका और कांग्रेस के जितेंद्र कुमार में 50-50 की टक्कर है। जितेंद्र की पत्नी महापौर होने से शहरी वोटों में असर दिखा, पर यादव नेतृत्व की अधिकता ने समीकरण को पेचीदा बना दिया।