Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar: प्रशंसनीय हैं दीपक प्रकाश के तीन फैसले, उपेंद्र कुशवाहा ने की मंत्री बेटे की प्रशंसा

    By Brajesh Pathak Edited By: Vyas Chandra
    Updated: Sun, 23 Nov 2025 08:04 PM (IST)

    बिहार में दीपक प्रकाश के तीन फैसलों की सराहना हो रही है। उपेंद्र कुशवाहा ने अपने मंत्री बेटे की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन फैसलों से राज्य में विकास की गति तेज होगी। दीपक प्रकाश के फैसलों से बिहार में विकास की उम्मीद जगी है।

    Hero Image

    उपेंद्र कुशवाहा अपनी पत्‍नी स्‍नेहलता कुशवाहा के साथ। जागरण

    जागरण संवाददाता, सासाराम। Bihar Politics: सासाराम के समग्र विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। यहां ड्रेनेज सिस्टम से लेकर गलियों तक की स्थिति बहुत ही खराब है।

    पर्यटन केंद्र के रूप में भी इसे विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। यह बातें राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने यह बातें कही।

    अपनी पत्नी व सासाराम की विधायक स्नेहलता के साथ यहां विभिन्न स्थलों का निरीक्षण भी किया। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सासाराम की जनता ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर जो आशीर्वाद उनकी पत्नी स्नेहलता को विधायक चुनकर दिया है, वह उम्मीद से कहीं अधिक है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह आशीर्वाद एक बड़ी जवाबदेही के रूप में उन्हें मिला है, जिसे पूरी ईमानदारी से वे निभाएंगे। कहाकि सासाराम की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से प्रारंभिक बातचीत शुरू हो चुकी है।

    ट्रैफिक जाम की समस्‍या होगी दूर 

    जल्द ही डीएम व अन्य अधिकारियों से बैठक कर एक समग्र मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जिसमें शहर का सौंदर्यीकरण, छठ घाटों का निर्माण, जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, ट्रैफिक जाम से मुक्ति व महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल होंगी।

    कहा कि कहा कि यहां विकास कार्यों में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। आवश्यकतानुसार केंद्र सरकार की योजनाओं को भी अधिक से अधिक लाने का प्रयास किया जाएगा।

    कुशवाहा ने कहा कि उनके पुत्र दीपक प्रकाश को पंचायती राज मंत्रालय का प्रभार मिला है।  पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने जो तीन फैसले लिए वह प्रशंसनीय है।

    वे काफी सूझबूझ वाले उच्च शिक्षा ग्रहण किए हुए युवा हैं। उन्हें उम्मीद है कि वे अपने कार्यों से मिसाल कायम करेंगे।
    वहीं विधायक स्नेहलता ने कहा कि वे सासाराम विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह कृत संकल्पित हैं।

    वे अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक समय देकर विकास करेंगी। पार्टी की भागीदारी सरकार में भी है, जिसके कारण उनकी जवाबदेही और अधिक बढ़ी है।

    उनका विधानसभा क्षेत्र देश के नक्शे पर पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित हो इसके लिए वे प्रयत्नशील हैं । सासाराम नगर निगम व प्रखंड क्षेत्र के साथ तिलौथू प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य किया जाएगा।