Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सासाराम के नौहट्टा में आंधी और वज्रपात से भारी तबाही, सैकड़ों पोल गिरे, घरों के करकट उड़े

    Updated: Thu, 14 May 2026 03:22 PM (IST)

    सासाराम के नौहट्टा प्रखंड में बुधवार देर शाम तेज आंधी, पानी और वज्रपात से भारी तबाही मची। तूफान से लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ, सैकड़ों बिजली के खं ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    एआई जेनरेटेड तस्वीर

    HighLights

    1. तेज आंधी, पानी और वज्रपात से भारी तबाही

    2. सैकड़ों बिजली के खंभे और विशाल पेड़ उखड़े

    3. लाखों की संपत्ति का नुकसान, कई बगुले मरे

    संवाद सूत्र, नौहट्टा। प्रखंड क्षेत्र मे बुधवार की देर शाम तेज आंधी , पानी व वज्रपात ने भारी तबाही मचाई। अचानक आए इस तेज रफ्तार वाले तूफान से लोगों में भय छा गया। जो जहां था वही सुरक्षित जगह पर छुप गया। इस प्राकृतिक प्रकोप से लाखों की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। 

    फूस की बनी झोपड़ियां इस तूफान में कहां उड़ कर गायब हो गया पता नहीं चला। दारानगर सोनड़ीला में एक छोटा सा गांव जैसा बसा हुआ है और यहां पर सभी लोगों को रहने के लिए फूस की ही झोपड़ी है। यहां के दर्जनों झोपड़ियां तूफान में उड़कर गायब हो गए। 

    चानक आए तूफान में दर्जनों झोपड़ियां उड़ गए

    यहां के निवासी मालती देवी ने बताया कि अचानक आए तूफान में दर्जनों झोपड़ियां उड़ गए। उसमें रखे सामान भी बर्बाद हो गया । खाने पीने के समान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बुधवार को करीब साढ़े छः बजे तूफान प्रारंभ हुआ तथा सवा आठ बजे तक मामूली बारिश व तेज वज्रपात के साथ चला। 

    तियरा खुर्द पंचायत मुखिया अरुण चौबे ने बताया कि आंधी इतना तेज था कि पंचायत का डब्ल्यूपीयू सेंटर का पाइप व करकट एक साथ करीब डेढ सौ मीटर दूर गिरा। तेज आंधी के कारण सैकड़ों बिजली के खंभे विशालकाय पेड़ उखड़ गये। 

    खबरें और भी

    तूफान के चपेट में आकर सैकड़ों बगुलों की मौत

    दारानगर निवासी अमृत पाठक, चंदन पाठक, राम नाथ चौधरी ने बताया कि तूफान के कारण सैकड़ों बगुलों की मौत हो गई। बताया कि देवी मंदिर के पास एक पेड़ पर बगुला रहते थे। तूफान में पेड़ के गिरने के कारण बगुला नीचे गिर गये। 

    बगुला उड़ने का प्रयास करने लगे लेकिन इतना तेज तूफान था कि उड़ नहीं पाए और तूफान के चपेट में आकर सैकड़ों बगुलों की मौत हो गई। सतेंद्र दुबे ने बताया कि बगीचा को भारी नुकसान पहुंचा है आम जामुन आंवला के पेड़ गिर गए हैं ।कई पेड़ की टहनियों टूट कर गिर गई है। 

    प्रखंड में जीतने करकट के घर बने थे सब उजड़ गया। कई घरों के करकट ऐसा उडा कि पता नही चला। सैकड़ों किसानों का पशु चारा कुट्टी खेत में ही रखा हुआ था। आंधी से दस हजार क्विंटल से अधिक पशु चारा उड गया। 

    पेड़ के गिरने से रात में आवागमन बाधित 

    नौहट्टा हाईस्कूल का नवनिर्मित चाहरदीवारी करीब सौ फीट गिर गया। स्कूल में लगे पेड़ के गिरने से रात में आवागमन बाधित हो गया था। रात ग्रामीणों ने पेड़ काटकर हटाया तब आवागमन चालू हो पाया। नौहट्टा हाईस्कूल के बरामदा मे बेंच डेस्क रखे हुए थे। आंधी के कारण बेंच डेस्क पचास मीटर दूर गिरा। आधा दर्जन बेंच डेस्क टूट गया। 

    प्रखंड क्षेत्र में तैंतीस हजार वोल्ट के दर्जनों पोल गिर गए तथा तैंतीस हजार मे सौ से अधिक जगह खराबी आ गयी। जेई किसलय कुमार ने बताया कि जिस पोल पर मिस्त्री चढ रहा है वज्रपात हुआ मिल रहा है। मानो बिजली के खंभे पर वज्रपात की बारिश हुई हो।

    बगीचे के दर्जनों आम के पेड़ गिर गए

    बिजली सुधारने के लिए बाइस मिस्त्री लगे हुए है। नौहट्टा थाना मे लगे दो आम के पेड़ धराशायी हो गये। भदारानिवासी बाबल सिंह ने बताया कि मेरे बगीचे के दर्जनों आम के पेड़ गिर गए। इसके साथ ही सच्चिदानंद सिंह के बहुत पुराना आम का विशाल पेड़ भी गिर गया। 

    पूर्व प्रमुख उदय नारायण सिंह ने बताया कि सिंहपुर स्कूल में स्थित विशाल पीपल का वृक्ष गिर गया जिससे आवागमन मुख्य सड़क मार्ग का बाधित हो गया है रात में लगन होने के कारण बाराती गाड़ियां भी इस आंधी तूफान में सड़क पर पेड़ गिरने के कारण कुछ समय तक फंसी रही। 

    बीडीओ मनोरमा कुमारी ने बताया कि मेरे कार्यालय के पास स्थित विशाल शीशम का पेड़ गिर गया। प्रखंड में नुकसान का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट बनाकर भेजा जाएगा।