Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोगरिया-धनबाद स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, अब नवंबर तक मिलेगा यात्रियों को लाभ

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 10:16 PM (IST)

    रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सोगरिया-धनबाद स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि नवंबर तक बढ़ा दी है। इससे बिहार और झारखंड के यात्रियों को ...और पढ़ें

    भभुआ रोड, सासाराम और डेहरी ऑन सोन में रहेगा ठहराव

    भभुआ रोड, सासाराम और डेहरी ऑन सोन में रहेगा ठहराव

    HighLights

    1. सोगरिया-धनबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन नवंबर तक बढ़ा।

    2. बिहार-झारखंड के यात्रियों को मिलेगी लगातार सुविधा।

    3. सासाराम, भभुआ रोड, डेहरी ऑन सोन पर ठहराव।

    जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को देखते हुए रेलवे ने सोगरिया-धनबाद-सोगरिया स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। रेलवे के इस फैसले से बिहार और झारखंड के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को आने वाले महीनों में भी इस विशेष ट्रेन की सुविधा मिलती रहेगी।

    भभुआ रोड, सासाराम और डेहरी ऑन सोन में रहेगा ठहराव

    रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09821/09822 सोगरिया-धनबाद स्पेशल पहले की तरह भभुआ रोड, सासाराम और डेहरी ऑन सोन सहित अन्य निर्धारित स्टेशनों पर रुकती रहेगी। इससे रोहतास और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

    इन स्टेशनों से होकर चलेगी ट्रेन

    यह स्पेशल ट्रेन सोगरिया से धनबाद के बीच सागर, दमोह, कटनी, प्रयागराज छिवकी, डीडीयू, गया, कोडरमा और गोमो होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व निर्धारित मार्ग और ठहराव को यथावत रखा है।

    जानिए कब-कब चलेगी स्पेशल ट्रेन

    रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09821 सोगरिया-धनबाद स्पेशल 16 जुलाई से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को सोगरिया से रवाना होगी।

    वहीं 09822 धनबाद-सोगरिया स्पेशल 18 जुलाई से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को धनबाद से संचालित की जाएगी।

    यात्रियों को मिलेगी राहत

    रेलवे का मानना है कि त्योहारों और सामान्य दिनों में बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए इस ट्रेन की अवधि बढ़ाने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

    इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा और नियमित ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा।

    खबरें और भी