बिहार: सहरसा में सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 3 बजे समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन के इंजन और तीन डिब्बों में आग लग गई। ...और पढ़ें
HighLights
सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर ट्रेन में आग।
सुबह 3 बजे इंजन और तीन डिब्बों में लगी आग।
सभी यात्री सुरक्षित, कोई हताहत नहीं हुआ।
डिजिटल डेस्क, सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 3 बजे पैसेंजर ट्रेन नंबर 63344 (समस्तीपुर-सहरसा) के इंजन और उससे जुड़े कोच में आग लग गई। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंचते ही, उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते ये आग तीन बोगियों तक पहुंच गई। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय अधिकांश लोग गहरी नींद में ही थे।
किसी के हताहत होने की खबर नहीं
आग और धुएं की खबर मिलते ही ट्रेन में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों ने बिना देर किए ट्रेन से उतरना शुरू कर दिया। समय रहते सभी यात्री ट्रेन से बाहर निकल गए। इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
ट्रेन आग लगने की सूचना मिलते ही आरपीएफ, स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कवायद शुरू कर दी। करीब ढाई घंटे तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुबह 6 बजे के बाद सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर रेल यातायात सामान्य हो सका।
खबरें और भी
इनपुट- एएनआई के साथ
यह भी पढ़ें- 'राजमार्ग यात्रा' ऐप से आसान हुआ हाईवे का सफर: ऑनलाइन बनेगा लोकल पास, टोल का चक्कर होगा खत्म