Bihar Election Candidate List 2025: जन सुराज की सूची में एक पुराने तो तीन नए सूरमा
Jan Suraj Party candidate list: जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें एक अनुभवी और तीन नए चेहरे शामिल हैं। पार्टी बिहार की जनता की सेवा करने और सुशासन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उनका लक्ष्य शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में विकास करना है।

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Jan Suraj Party candidate list for Bihar election 2025 / Bihar Chunav 2025, Jan Suraj Party candidate list: जनसुराज ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची सोमवार को जारी की।
जिले के चार विधानसभा से पार्टी प्रत्याशियों का नाम घोषित किया गया। इसमें वारिसनगर विधानसभा से सत्य नारायण उर्फ प्रदीप सहनी को अपना उम्मीदवार बनाया है। ये विभूतिपुर में हाईस्कूल में शिक्षक थे।
इस्तीफा देकर ये राजनीति में आए हैं। पत्नी प्रियंका कुमारी खानपुर से पिछले दो टर्म से जिला पार्षद हैं। पार्टी ने उजियारपुर से दुर्गा प्रसाद सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।
सिंह 2015 में उजियारपुर विधानसभा से राजद से विधायक निर्वाचित हुए थे। रोसड़ा से रोहित पासवान को उम्मीदवार बनाया है। ये बेगूसराय जिला के छौड़ाही प्रखंड अंतर्गत भोजा शाहपुर पंचायत के मुखिया हैं।
हसनपुर से इंदू गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है। इनका व्यवसायिक बैक ग्राउंड है। पति का हरियाणा में कारोबार है। घर बिथान प्रखंड के कटौंसी गांव में है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।