उत्तर बिहार में अप्रैल में ही मई जैसी तपिश, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, 40 डिग्री पहुंचा पारा
उत्तर बिहार में अप्रैल में ही मई-जून जैसी भीषण गर्मी पड़ रही है, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है, जिससे पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गय ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर । अप्रैल अभी बीता नहीं मौसम ने मई-जून की झुलसाती गर्मी का ट्रेलर पहले ही दिखा दिया है। तपिश ऐसी कि दोपहर का सूरज आग बरसा रहा हो। पारा 40 डिग्री के पार पहुंचते ही पिछले 10 वर्षों के रिकॉर्ड टूट गए हैं। लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
भीषण गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त
उत्तर बिहार में गर्मी ने पूर्व के दस साल के रिकार्ड ध्वस्त कर दिए । मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया , जिसने पिछले 10 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है।
भीषण गर्मी के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं पशुओं और फसलों पर भी इसका बुरा असर देखा जा रहा है। अगले दो दिनों तक उत्तर बिहार के कई जिलों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना भी मौसम विभाग ने जतायी है ।
23 अप्रैल के बाद हवा की दिशा बदलने से आंशिक राहत मिलने की बात कही गई है। बता दें बढ़ती गर्मी की वजह से लोग बाहर निकले से कतरा रहे हैं ।
उच्च दबाव के कारण बनी स्थिति
डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. ए सत्तार के अनुसार, वायुमंडल के ऊपरी हिस्से में उच्च दबाव बनने के कारण गर्मी का यह कहर देखने को मिल रहा है । उनका कहना है कि जो गर्मी आमतौर पर मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में पड़ती थी , उसे लोग इस बार अप्रैल में ही झेल रहे हैं।
अगले तीन दिनों में 42 डिग्री तक जाएगा तापमान
पूर्वानुमान की अवधि में आसमान साफ और शुष्क रहेगा। अधिकतम 38-40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। कुछ जिलों में 42 डिग्री तक तापमान जाएगा। न्यूनतम 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
वर्ष अधिकतम तापमान
- 2026 40.0 (रिकॉर्ड)
- 2025 35.0
- 2024 39.2
- 2023 35.2
- 2022 32.5
- 2021 37.5
- 2020 32.2
- 2019 36.2
- 2018 35.9
- 2017 27.7
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।