Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ‘दोनों को कान पकड़कर…’, शाहनवाज हुसैन ने राहुल-तेजस्वी को संयम में रहने की दी चेतावनी

    Updated: Fri, 29 Aug 2025 01:40 PM (IST)

    शाहनवाज हुसैन ने महिला रोजगार योजना की शुरुआत की घोषणा करते हुए कहा कि हर घर की एक महिला को 10 हजार रुपये की पहली किस्त मिलेगी। राहुल और तेजस्वी की यात्रा पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी के खिलाफ दिए गए बयानों के लिए माफी की मांग की। उन्होंने एनडीए सरकार के विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बिहार को मिली विभिन्न परियोजनाओं और रोजगार सृजन का उल्लेख किया।

    Hero Image
    शाहनवाज हुसैन ने राहुल-तेजस्वी को संयम में रहने की दी चेतावनी

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि महिला रोजगार योजना की शुरुआत हो गई है। अब राज्य के सभी घरों की एक महिलाओं को सरकार पहली किस्त दस हजार रुपये की देगी। यह राशि महिलाओं को उनके रोजगार के लिए दिए जाएंगे। आगे छह माह बाद इसकी समीक्षा कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है और सितंबर माह में ही पहली किस्त की राशि दे दी जाएगी। वे यहां प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाहनवाज हुसैन ने राहुल और तेजस्वी की यात्रा पर निशाना साधा। कहा कि सत्ता अधिकार यात्रा चल रही है। सत्ता की लालच में यात्रा जारी है। उनकी यात्रा के साथ ही कभी आगे कभी पीछे मैं यात्रा की पोल खोलते आ रहा। राहुल गांधी तेजस्वी यादव को चेतावनी देता हूं। संयम में रहे आपा न खोए। पीएम को जिस तरह से गाली दी गई। इससे बिहार में आक्रोश है। दोनों को कान पकड़कर माफी मांगनी चाहिए।

    उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी को क्या-क्या गाली नहीं दी गई। 99 गाली चुनाव में दी अब यह बढ़कर 101 हो चली। यह देश का अपमान है। पीएम की माता जी अब दुनिया में नहीं रही तो, आप मां की गाली दे रहे। राहुल गांधी संयम में रहे। यह गाली देना कहीं से स्वीकार नहीं। इसका जनता जवाब देगी।

    एनडीए सरकार में विकास की बहार

    एनडीए सरकार के विकास कार्यों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के विकास को पीएम ने 11 सालों में 14 लाख करोड़ से अधिक की राशि दी। पीएम ने अभी पटना एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। पूर्णिया तैयार है। जिले में भी मखाना की खेती बढ़ रही है।‌

    24 में 13 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे केवल बिहार को मिला। पटना मेट्रो, पटना, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में मेट्रो का प्लान बनकर तैयार है। 12 हजार ट्रेन दीपावली और छठ के लिए दी गई है। सिंचाई के लिए किसानों को पैसा दिया जाएगा।

    पीएमसीएच में पांच हजार बेड लगाए जा रहे। 50 लाख को रोजगार दिया जा चुका है। सोशल मीडिया पर गाल बजाने वालों को‌ यह पता नहीं कि 1 करोड़ को रोजगार देने जा रहे। उद्योग नहीं लगाने वालों को कहें कि 17 इथेनाल के प्लांट सरकार ने लगाई।

    उन्होंने आगे कहा मैं स्वयं मंत्री रहते इस जिला में सीमेंट फैक्ट्री का निर्माण कराया। 125 यूनिट बिजली मुफ्त दिया, पेंशन की राशि बढ़ी। उन्होंने कहा कि गांव में विवाह भवन बनेगा। इसमें वातानुकूलित सभागार होंगे।

    आंगनबाड़ी सेविका, सहायका, आशा, ममता दीदी, जेपी सेनानी का मानदेय बढ़ा। जननायक कर्पूरी ठाकुर को भरत रत्न से सम्मानित किया गया। राहुल गांधी सावधान अपने नाम के साथ जननायक लिखना बंद करो।

    मौके पर विधान पार्षद डा. तरूण कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष डा. दुर्गेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, पार्टी नेता रामसुमरन सिंह, अनस रिजवान समेत कई स्थानीय नेता उपस्थित रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner