Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बिहार में छठ घाटों पर कार्बाइड गन और पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, सरकार का सख्त आदेश!

    Updated: Sun, 26 Oct 2025 05:16 AM (IST)

    बिहार सरकार ने छठ पर्व पर सुरक्षा और पर्यावरण को देखते हुए छठ घाटों पर कार्बाइड गन और पटाखों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलाधिकारियों को इस बारे में निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सख्ती से नियमों का पालन कराने के लिए कहा है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में छठ मना सकें।

    Hero Image

    छठ घाटों पर कार्बाइड गन और पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध

    जागरण संवाददाता, छपरा। छठ पर्व के अवसर पर बिहार सरकार ने सुरक्षा और पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि छठ घाटों पर कार्बाइड गन और किसी भी प्रकार के पटाखों के प्रयोग, बिक्री या भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विभाग ने स्पष्ट किया है कि इनका उपयोग न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि श्रद्धालुओं, विशेषकर बच्चों की आंखों को भी खतरे में डालता है।

    दुष्प्रभावों के बारे में आम जनता को जागरूक किया

    मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र में जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कार्बाइड गन से संबंधित सभी गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाई जाए और इसके दुष्प्रभावों के बारे में आम जनता को जागरूक किया जाए। 

    इसके साथ ही, छठ पर्व के दौरान घाटों पर भीड़-प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। 

    सरकार ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सतर्क रहें और इन निर्देशों का सख्ती से पालन कराएं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और प्रदूषणमुक्त वातावरण में छठ पर्व का आयोजन कर सकें।