Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोलीबारी और मारपीट: सारण के मांझी में पट्टीदार के बीच विवाद बढ़ा, चार लोग घायल

    Updated: Thu, 28 Aug 2025 11:48 AM (IST)

    गांव के परमेश्वर यादव व मेघा यादव दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। बुधवार की शाम यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ते ही लाठी-डंडे चले और फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से रीना कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई।

    Hero Image
    गोली लगने से एक महिला समेत चार लोग गंभीर

    जागरण संवाददाता, दाउदपुर (सारण)। सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के गैरतपुर गांव में बुधवार की  देर शाम पट्टीदारों के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग होने लगी। इस दौरान गोली लगने से एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार, गांव के परमेश्वर यादव व मेघा यादव दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। बुधवार की शाम यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ते ही लाठी-डंडे चले और फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से रीना कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि झगड़े में परमेश्वर यादव, विद्यावती देवी और सुनीता देवी भी जख्मी हो गए।

    घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मांझी सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखते हुए चारों को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।सूचना मिलते ही मांझी थानाध्यक्ष आशीष कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और तनावपूर्ण माहौल को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की।

    एक पक्ष ने आरोप लगाया कि विरोधियों ने शराब तस्करी में शामिल होकर भाड़े के बदमाश बुलाए और गोली चलाई। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी यही आरोप लगाया कि सामने वालों ने हमले की योजना बनाकर फायरिंग की। पुलिस का कहना है कि स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण है और मामले की जांच की जा रही है।