Bihar Politics: कुशवाहा की पार्टी में भगदड़, दिग्गज नेता सहित एक दर्जन पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
बिहार की राजनीति में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी, राष्ट्रीय लोक जनता दल को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक रामेश्वर कुशवाहा समेत एक दर्जन पदाधिकारियों ने ...और पढ़ें

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, शेखपुरा। राष्ट्रीय लोक मोर्चा में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ पटेल तथा प्रदेश प्रवक्ता राहुल कुमार सहित एक दर्जन से अधिक पार्टी पदाधिकारियों एवं प्रमुख लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।
अलग-अलग त्यागपत्रों में पार्टी के इन नेताओं ने पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के क्रिया-कलाप पर अंगुली उठाते हुए उसकी कड़ी निंदा की है।
जब जितेंद्र नाथ पटेल तथा राहुल कुमार से त्यागपत्र का कारण जानने के प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा कि उनका (उपेंद्र कुशवाहा) क्रिया कलाप अब राजनीतिक पाचन शक्ति से ऊपर हो गया है। अगले कदम के बारे में कहा कि साथियों से विमर्श करके अगला कदम उठाया जाएगा।

बता दें एनडीए का हिस्सा रहते जितेंद्र नाथ पटेल सहित राष्ट्रीय लोक मोर्चा की जिला इकाई ने विधानसभा चुनाव में शेखपुरा और बरबीघा में एनडीए समर्थित जदयू के प्रत्याशियों का खुला विरोध किया था। हालांकि, दोनों सीटें जदयू ने ऐतिहासिक अंतर से जीती।
बुधवार को शेखपुरा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ पटेल के साथ प्रदेश प्रवक्ता सह प्रदेश महासचिव राहुल कुमार, प्रमोद यादव, राजेश रंजन उर्फ गुरु जी, जिलाध्यक्ष पप्पू राज मंडल के साथ प्रखंड अध्यक्षों गोरेलाल कुशवाहा, अमीर राज मंडल, विद्या सागर, प्रेम गुप्ता, सत्येंद्र सिंह ने इस्तीफा दे दिया।
यह भी पढ़ें- Deepak Prakash: बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश को हुआ टाइफाइड, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की सलाह
यह भी पढ़ें- 'दाहिने से खाते रहिए.. कभी नीतीश जी ने कहा था', उपेंद्र कुशवाहा की पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'है न मोदी-नीतीश का जादू?' तेज प्रताप यादव ने दीपक प्रकाश के मंत्री बनने पर कसा तंज

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।