Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विवाहेत्तर संबंध में हुई विवाहिता की हत्या, घटना के 12 घंटे के भीतर आरोपित गिरफ्तार

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 01:41 PM (IST)

    मृतका की पहचान गांव के विशुन मांझी की बहू सारो देवी (25) के रूप में हुई है। मृतका सारो देवी का पति कांग्रेस मांझी बेंगलुरु में रहकर काम करता है। पुलिस ने रविवार की रात ही शव को नियंत्रण में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया।

    Hero Image
    शेखपुरा में विवाहिता की गोली मारकर हत्या

    जागरण संवाददाता, शेखपुरा। गुनहेसा गांव में रविवार की रात विवाहिता सारो देवी की गोली मारकर की गई हत्या का उद्भेदन पुलिस ने करने का दावा किया है। एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया सारो देवी की हत्या विवाहेत्तर संबंध में की गई है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लखीसराय जिला से आरोपित रोहित चौधरी को गिरफ्तार किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसपी ने बताया रोहित चौधरी लखीसराय जिला के रामगढ़ थाना के डकरा गांव का है। उसे उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया है। सारो देवी की हत्या में रोहित की पहचान गुनहेसा गांव में मृतका के ही एक रिश्तेदार ने की है। इसी सूचना पर रोहित चौधरी को गिरफ्तार किया गया है।

    हालांकि हत्या में इस्तेमाल हुआ पिस्तौल पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। मृतका का नैहर भी लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा थाना के अमरपुर था। पुलिस अब मृतका सारो देवी और गिरफ्तार प्रेमी रोहित चौधरी के बीच संबंध के गांठ खोलने का प्रयास कर रही है। बताया गया सारो की शादी गुनहेसा के कांग्रेस मांझी के साथ 5 वर्ष पहले हुई थी, मगर सारो और रोहित चौधरी के बीच संबंध इस शादी से पूर्व से था।

    शादी के बाद भी रोहित बराबर गुनहेसा में सारो देवी के यहां आता था। लोगों की चर्चाओं से मिल रही जानकारी के अनुसार पति कांग्रेस मांझी के बेंगलुरु में रहने पर रोहित चौधरी सारो देवी को अपने साथ रहने का दबाव डालता था, जिसका सारो विरोध करती थी। रविवार की रात इसी में रोहित चुपके से आया और सारो देवी के कमरे में घुसकर उसे गोली मार दी और भाग गया। भागने के क्रम मृतका की बहन की बेटी ने रोहित को देख लिया था। इसी की निशानदेही पर रोहित को गिरफ्तार किया गया है। मृतका सारो देवी की बड़ी बहन भी गुनहेसा में ही ब्याही हुई है।  

    शेखपुरा रविवार की रात जिला के सिरारी थाना के गगरी पंचायत के गुनहेस गांव में अज्ञात बदमाश ने विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान गांव के विशुन मांझी की बहू सारो देवी (25) के रूप में हुई है। मृतका सारो देवी का पति कांग्रेस मांझी बेंगलुरु में रहकर काम करता है। पुलिस ने रविवार की रात ही शव को नियंत्रण में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया। 

    comedy show banner