Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sheikhpura Murder Case: शेखपुरा में विवाहिता की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    By arbind kumar Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Mon, 28 Jul 2025 02:35 PM (IST)

    शेखपुरा के गुनहेस गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक विवाहित महिला सारो देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। विवाहित महिला की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस विवाहेत्तर प्रेम प्रसंग के मामले की भी जांच कर रही है।

    Hero Image
    शेखपुरा में अज्ञात बदमाशों ने एक विवाहित महिला, सारो देवी, की गोली मारकर हत्या कर दी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, शेखपुरा। रविवार की रात जिला के सिरारी थाना के गगरी पंचायत के गुनहेस गांव में अज्ञात बदमाश ने विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान गांव के विशुन मांझी की बहू सारो देवी (25) के रूप में हुई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतका सारो देवी का पति कांग्रेस मांझी बेंगलुरु में रहकर काम करता है। पुलिस ने रविवार की रात ही शव को नियंत्रण में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया। एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। हत्यारे की भी पहचान नहीं हुई है।

    परिवार वाले के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फारेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण करके आवश्यक तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए हैं।

    सिरारी थाना के थानाध्यक्ष आयुष कुमार ने बताया रविवार की रात परिवार के लोग भोजन करके के बाद सोने चले गए। भोजन के बाद सारो देवी अपने कमरे में किसी से फोन पर बात कर रही थी।

    इसी दौरान उसके कमरे में घुसकर किसी ने गोली मार दी और फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर परिवार के दूसरे सदस्य जब सारो के कमरे में आए तो,वह मृत पड़ी थी। सारो देवी 25 दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया है। मृत सारो देवी के बगल में उसका बच्चा सुरक्षित था।

    कुछ सूत्र इस हत्या को विवाहेत्तर प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे हैं। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है। पुलिस ने मृतका के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है।

    इधर घटना की सूचना के बाद सोमवार को लोजपा के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली गुनहेसा गांव जाकर पीड़ित परिवार से मिले और घटना की जानकारी ली। गजाली ने बढ़ रहे अपराध पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

    comedy show banner
    comedy show banner