Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झंडा देखने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपियों पर प्राथमिकी

    Updated: Fri, 24 Oct 2025 04:10 AM (IST)

    सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता झंडा देखने गई थी, तभी चार युवकों ने उसे अगवा कर दुष्कर्म किया। महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

    Hero Image

    संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में चार युवकों को नामजद किया गया है। 

    मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता एक सप्ताह पूर्व पास के एक गांव में आयोजित झंडा देखने के लिए गई थी। इसी दौरान चार की संख्या में आए युवक उसे जबरन उठाकर एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला थाने में शिकायत दर्ज

    बच्ची चिल्लाती और चीखती रही, लेकिन उन दरिंदों को उसके प्रति रहम नहीं आई। घटना के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी। तब स्वजन के कहने पर पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत महिला थाने में की है। 

    इसमें चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। सभी आरोपित घर छोड़ फरार है, पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। 

    महिला थानाध्यक्ष श्वेता स्वराज ने कहा कि प्राथमिकी के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने फिलहाल आरोपितों का नाम बताने से इंकार किया। कहा कि नाम छपने के बाद आरोपित जिला छोड़ भाग सकते हैं।