Riga vidhan sabha chunav 2025 voting: सुबह 11 बजे तक 29.16 प्रतिशत लोगों ने डाले मत
Bihar election voting 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अपने निर्णायक दौर में प्रवेश कर गया है। अभी दूसरे चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। लोगों में इसको लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह में मतदान शुरू होने से पहले ही लोग आकर कतार में लग गए। एक-दो जगहों को छोड़ दें तो कहीं से भी ईवीएम से जुड़ी किसी तरह की परेशानी सामने नहीं आई है।

Bihar vidhan sabha chunav 2025 LIVE News Updates: रीगा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजकीय माध्यम विद्यालय मानियारी बूथ संख्या 109 पर मतदान के लिए कतार मे लगे मतदाता। जागरण
डिजिटल डेस्क, सीतामढ़ी Riga Election 2025 voting / Bihar election 2025 phase 2 voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई।
मॉक पोल की औपचारिकता पूरी करने के बाद मतदानकर्मियों ने मतदान की विधिवत प्रक्रिया शुरू कराई। 12.83 प्रतिशत लोगों ने सुबह नौ बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। 11 बजे तक यह आंकडा 29.16 प्रतिशत हो गया था।

सीतामढ़ी के रीगा बिधानसभा के मवि सोनार में सपरिवार मतदान करने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना। जागरण
इससे पहले ही विभिन्न बूथों पर मतदाताओं की कतार लग गई थी। लोगों ने पहले मतदान की अपनी जिम्मेदारी को ही पूर्ण करना उचित समझा। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा की सख्त व्यवस्था की गई है। स्थानीय पुलिस के साथ ही साथ पारामिलिट्री को भी तैनात किया गया है।
रीगा सीट से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें कांग्रेस, भाजपा और जनसुराज में ही मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।

रीगा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय भवदेपुर मतदान केंद्र संख्या 306 पर लाइन में लगे वोटर। जागरण
रीगा विधानसभा के प्रत्याशियों की सूची-
- 1. अमित कुमार कांग्रेस
- 2. बैद्यनाथ प्रसाद भाजपा
- 3. धीरज कुमार निर्दलीय
- 4. डॉ. प्रदीप कुमार जायसवाल निर्दलीय
- 5. कृष्ण मोहन सिंह जन सुराज पार्टी
- 6. मोतीलाल राउत निर्दलीय
- 7. नागेंद्र कुमार पासवान पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
- 8. रामाशीष रे निर्दलीय
- 9. रामनाथ महतो निर्दलीय
- 10. उपेन्द्र सहनी राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।