परिहार से निर्दलीय मैदान में उतरीं रितु जायसवाल को राजद निकला, पार्टी से 6 साल के लिए बाहर
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने परिहार से निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं रितु जायसवाल को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण की गई है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस निष्कासन की जानकारी दी। रितु जायसवाल ने पार्टी के निर्णय के विपरीत जाकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

निर्दलीय प्रत्याशी रितु जायसवाल
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 में परिहार विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रितु जायसवाल को राष्ट्रीय जनता दल ने पांच वर्षों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
पार्टी ने अधिकृत उम्मीदवार के विरोध में निर्दलीय चुनाव लड़ने को दल विरोधी गतिविधि मानते हुए यह कार्रवाई की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने इस आशय का पत्र जारी किया है।
पार्टी से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी
गौरतलब हो कि राजद ने परिहार विधानसभा सीट से इस बार पूर्व मंत्री रामचंद्र पूर्वे की पतोहु ड\. स्मिता पूर्वे को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया है। वहीं इस निर्णय से नाराज़ होकर रितु जायसवाल ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कर अपने लिए वोट मांग रही है।
रितु राजद में महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष थी। वह पिछली बार इस सीट से राजद की प्रत्याशी थी। इतना ही नहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में वह राष्ट्रीय जनता दल से शिवहर सीट से भी प्रत्याशी थीं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।