Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sitamarhi Lok Sabha election Result 2024: सीतामढ़ी लोकसभा सीट पर जदयू ने जीती लड़ाई, राजद ने दी कड़ी टक्कर

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 09:21 PM (IST)

    Sitamarhi Lok Sabha election Result 2024 सीतामढ़ी लोकसभा सीट इस बार के चुनाव में जदयू के कब्जे में चली गई। यहां कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। जदयू के प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर ने राजद के प्रत्याशी अर्जुन राय को 50 हजार से अधिक वोट के अंतर से हरा दिया। यहां 32 हजार से अधिक मतदाताओं ने नोटा का विकल्प भी चुना।

    Hero Image
    समस्तीपुर में लोकसभा चुनाव का परिणाम। फोटो- जागरण

    डिजिटल डेस्क, सीतामढ़ी। Sitamarhi Lok Sabha election Result 2024: सीतामढ़ी लोकसभा सीट से जदयू प्रत्याशी सह विधान परिषद के सभापति देवेशचंद्र ठाकुर ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद प्रत्याशी अर्जुन राय को 51 हजार 356 मतों के अंतर से हराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर को 5 लाख 15 हजार 719 वोट मिले। वहीं, राजद प्रत्याशी अर्जुन राय को 4 लाख 64 हजार 363 मत हासिल हुए।

    तीसरे स्थान पर नोटा रहा, जिसे 32,133 वोट मिले। इस तरह जदयू एक बार फिर सीतामढ़ी सीट अपने कब्जे में बरकरार रखने में कामयाब रही। सीतामढ़ी में इस बार के लोकसभा चुनाव में कुल 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

    तीन विधानसभा सीट भाजपा, दो जदयू और एक राजद के पास

    संसदीय क्षेत्र की बथनाहा, परिहार और सीतामढ़ी विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है। सुरसंड व रून्नीसैदपुर पर जदयू तथा बाजपट्टी राजद के पास है। यहां सबसे अधिक 19 प्रतिशत यादव मतदाता हैं।

    एमवाई (मुस्लिम-यादव) समीकरण को मिला दें तो आंकड़ा 36 प्रतिशत के आसपास पहुंच जाता है। ब्राह्मण, भूमिहार, राजपूत व कायस्थ की संख्या 20 प्रतिशत, वैश्य 15 तथा कोइरी, कुर्मी, पासवान, सहनी आदि की संख्या लगभग 29 प्रतिशत है।

    इन्हें मिला प्रतिनिधित्व का अवसर

    • 1957 : जेबी कृपलानी (प्र. सो. पा.)
    • 1962 : नागेंद्र प्रसाद यादव (भा.रा. कां.)
    • 1967 : नागेंद्र प्रसाद यादव (भा.रा. कां.)
    • 1971 नागेंद्र प्रसाद यादव (भा. रा. कां.)
    • 1977 : श्याम सुंदर दास (भा. लो. )
    • 1980 : बलिराम भगत ( भा. रा. कां.)
    • 1984 राम श्रेष्ठ खिरहर ( भा. रा. कां.)
    • 1989 : हुकुमदेव नारायण यादव (जनता दल)
    • 1991 नवल किशोर राय (जनता दल)
    • 1996 : नवल किशोर राय (जनता दल)
    • 1998 : सीताराम यादव (राजद)
    • 1999 : नवल किशोर राय (जदयू)
    • 2004 : सीताराम यादव (राजद)
    • 2009: अर्जुन राय (जदयू)
    • 2014 राम कुमार शर्मा (आरएलएसपी)
    • 2019 : सुनील कुमार पिंटू (जदयू)

    सीतामढ़ी में 2024 के चुनाव में उतरे उम्मीदवारों के नाम

    • अर्जुन राय, राष्ट्रीय जनता दल
    • देवेश चन्द्र ठाकुर, जनता दल (यूनाइटेड)
    • भोला सिंह, बहुजन समाज पार्टी
    • उपेन्द्र सहनी, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी
    • मुशाहिद रजा, देश जनहित पार्टी
    • राजेन्द्र महतो, कर्पूरी जनता दल
    • अब्दुल समद, निर्दलीय
    • आनन्द कुमार, निर्दलीय
    • उमेश कुमार यादव, निर्दलीय
    • कृष्ण किशोर, निर्दलीय
    • चंद्रिका प्रसाद, निर्दलीय
    • विनोद साह, निर्दलीय
    • श्याम नन्दन किशोर प्रसाद, निर्दलीय
    • साईका नवाज अजमत, निर्दलीय

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Lok Sabha Election: पवन सिंह से लेकर पप्पू यादव तक... निर्दलियों की साख दांव पर, 14 साल से नहीं खुला खाता

    Nitish Kumar: पीएम मोदी से मिले CM नीतीश कुमार, क्या बिहार के लिए होने वाला है बड़ा फैसला? सियासी हलचल तेज