Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर जानलेवा हमला

    Updated: Fri, 31 Oct 2025 07:57 PM (IST)

    जंदाहा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर महिला पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने दीपक कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है।

    Hero Image

    महिला से दुष्कर्म का प्रयास

    संवाद सूत्र,जंदाहा। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर एक महिला के साथ जबरन गलत हरकत किए जाने का प्रयास किया गया और विरोध करने पर महिला को जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी महिला का इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मामले में जख्मी रेणु देवी ने दीपक कुमार के अलावा चंदेश्वर चौरसिया, सुमित्रा देवी एवं रानी देवी के विरुद्ध जंदाहा थाना में प्राथमिकी कराई है। बताया गया है कि बीते दिन उसके पति अपने काम से बाजार गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपित दीपक कुमार घर में घुस गया तथा गलत करने हेतु उसे पकड़ लिया। 

    गला दबाकर जान मारने की कोशिश

    बताया गया है कि उसका मुंह दबा दिया तथा उसके साथ गलत करने का प्रयास किया। वह किसी प्रकार उससे छुड़ाकर चिल्लाते अपने दरवाजे पर भाग गई। जहां पहुंच आरोपित ने उसे गला दबाकर जान मारने की भरपूर कोशिश की। 

    घटना की जानकारी वह किसी को नहीं दे पाई। बताया गया है कि स्थानीय लोगों को आते देख आरोपित भाग गया। महिला के हल्ला करने पर आरोपित के अन्य स्वजन उसके दरवाजे पर आ गए। जब घटना की जानकारी दी तो सभी लोग आक्रोशित हो गए तथा उसके साथ मारपीट करने लगे।

    पहले भी कर चुका है परेशान

    वहीं उसके घर में रखा 2070 रुपया भी आरोपित निकाल लिए। बताया गया है कि आरोपित दीपक कुमार पूर्व में भी कई बार उसके साथ गलत करने का प्रयास किया था परंतु लोक-लाज के कारण वह इसकी जानकारी सिर्फ अपने पति को दी थी।

    उनके पति के स्तर पर आरोपित को कई बार इस तरह की हरकत नहीं करने की हिदायत दी गई थी। इस दौरान आरोपित दीपक एवं उनके पिता के स्तर पर माफी मांग कर इस तरह की गलती दोबारा नहीं करने का आश्वासन दिया गया था। 

    जख्मी महिला को इलाज हेतु जंदाहा सरकारी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है जहां इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।