Bihar Politics: 'जिसके पास खुद दो वोटर आईडी कार्ड वो क्या...', चिराग पासवान ने विपक्ष पर जमकर बोला हमला
हाजीपुर में चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव द्वारा डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के दो वोटर आईडी कार्ड के खुलासे पर कहा कि चुनाव आयोग जांच कर सकता है। उन्होंने तेजस्वी पर भी दो वोटर आईडी कार्ड रखने का आरोप लगाया। चिराग ने सीतामढ़ी मंदिर कार्यक्रम में देरी से पहुंचने का कारण बताया और विपक्ष के आरोपों को खारिज किया।

रविकांत कुमार, हाजीपुर। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के दो-दो वोटर आईडी कार्ड के खुलासे के सवाल पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव आयोग चाहे तो जांच कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह खुलासा कौन कर रहा है जिसके पास खुद ही दो-दो वोटर आईडी कार्ड है।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव से जवाब तलब भी किया है। चुनाव आयोग चाहे तो डिप्टी सीएम से भी जवाब तलब करें और पूरा जांच कर सकते हैं।
सीतामढ़ी में बीते दिनों माता सीता के मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर विपक्ष के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि सीतामढ़ी में हम पहुंचे थे। लेकिन मौसम की वजह से कार्यक्रम को पहले किया गया। जब तब तक हम पहुंचे तब तक कार्यक्रम समाप्त हो चुका था।
ऐसा नहीं है कि हम सीतामढ़ी नहीं पहुंचे थे, जाम के कारण पहुंचने में काफी देरी हुई। अगर विपक्ष इसको मुद्दा बनाना चाहे तो कतई नहीं होगा। विलंब से पहुंचने पर मंच पर उपस्थिति दर्ज नहीं हुई।
मैं पूरा बता दूं चिराग सीतामढ़ी क्यों नहीं यह तमाम बातों के पीछे सोच वही है। क्या चिराग गठबंधन से नाराज है। क्या चिराग 2020 वाले रोल में आएंगे। इन बातों को बहुत सहजता से समझ लें कि चिराग 2020 में ऐसा किया था इस बार भी ऐसा करेगा।
इस बार चिराग कटाई ऐसा नहीं करने जा रहे हैं। मजबूती से गठबंधन के साथ हम लोग हैं। चिराग पासवान ने कहा कि राहुल गांधी ने क्या किया अपने ही सरकार पर सवाल उठा दिया, कर्नाटक में जाकर तो वह यही कहना चाह रहे हैं कि कर्नाटक की सरकार उनकी फर्जीवाड़ा की सरकार है। फर्जी वोटरों से बनी हुई सरकार है।
उन्होंने कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव हुआ, झारखंड आप जीते तो ठीक हम महाराष्ट्र जीते तो फर्जीवाड़ा से चुनाव जीते। अगर वोटर लिस्ट को लेकर संदेह है, तो इसको ठीक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक को लेकर सवाल खड़ा किया। अगर चुनाव आयोग कल होकर वह SIR लेकर चला गया तो उसपर भी यह सवाल खड़ा करेंगे। यह SIR क्यों कर रहे हैं। जब सवाल उठेगा तो समाधान की यही प्रक्रिया है। उसपर भी लोग हंगामा करेंगे।
चिराग पासवान ने कहा कि आप लोग भारत की संसद नहीं चलने देना चाहते हैं। वहां पर भी आप लोग जाम लगा कर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस पर सरकार संसद में बहस क्यों करवाए। सरकार के तरफ से इस विभाग में कोई मंत्री भी है क्या? इसका जवाब कौन देगा।
चुनाव आयोग किस मंत्रालय के अंतर्गत आता है। यह एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्थान है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हाजीपुर में केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास करने पहुंचे थे। उनके साथ हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह के अलावा कई लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- 'विजय सिन्हा को इस्तीफा देना चाहिए', राजेश राम बोले- बीजेपी के नियंत्रण में है चुनाव आयोग
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।