Hajipur NIFTEM: हाजीपुर में बनेगा देश का तीसरा निफ्टम, 100 एकड़ भूमि को कैबिनेट की मंजूरी
बिहार सरकार ने हाजीपुर में देश के तीसरे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट (NIFTEM) की स्थापना के लिए 100 एकड़ भूमि क ...और पढ़ें

हाजीपुर में बनेगा देश का तीसरा निफ्टम, 100 एकड़ भूमि को कैबिनेट की मंजूरी (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हाजीपुर। बिहार के विकास और युवाओं के भविष्य के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य सरकार (Bihar Government) ने हाजीपुर में देश का तीसरा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट (NIFTEM) स्थापित करने के लिए 100 एकड़ भूमि को कैबिनेट से स्वीकृति दे दी है।
यह संस्थान स्व. रामविलास पासवान की कर्म भूमि हाजीपुर में बनेगा। जानकारी के अनुसार, निफ्टम के लिए भूमि पूजन भी जल्द कराया जाएगा।
यह केवल एक संस्थान नहीं, बल्कि बिहार के लाखों युवाओं के सपनों, रोजगार और आत्मनिर्भर भविष्य की नई शुरुआत मानी जा रही है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर वैशाली जिला लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
जिला कार्यकर्ता अवधेश कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव राजकुमार पासवान, युवा प्रदेश महासचिव संतोष शर्मा, कुन्दन सिंह, वर्षा सिंह, संजय पासवान, धर्मवीर यादव, राकेश पासवान, कबीर पासवान, मनोज सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बधाई दी है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान लगातार बिहार को शिक्षा, उद्योग, रोजगार और विकास के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनका बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट का संकल्प आज धरातल पर साकार होता दिख रहा है। हाजीपुर में देश का तीसरा निफ्टम खुलना गौरव का विषय है।
खबरें और भी
कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे न केवल बिहार के युवाओं को उच्च शिक्षा और आधुनिक तकनीकी ज्ञान मिलेगा, बल्कि फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे। आने वाले समय में यह संस्थान बिहार को देश के प्रमुख शिक्षा एवं फूड प्रोसेसिंग हब के रूप में नई पहचान दिलाएगा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज हर बिहारी का सिर गर्व से ऊंचा है। चिराग पासवान का संघर्ष, दूरदर्शिता और बिहार के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी होगा।
यह भी पढ़ें- किशनगंज में बनेगा CISF का ट्रेनिंग सेंटर, कैबिनेट ने दी जमीन ट्रांसफर की मंजूरी
यह भी पढ़ें- बिहार में AI मिशन को बढ़ावा, 7 हजार युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग; वैशाली में बनेगा NIFTEM का कैंपस
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।