Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: 'राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी हैं एक्सपायर दवा', PK का तीखा वार; लालू-तेजस्वी को भी लपेटा

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 07:12 PM (IST)

    प्रशांत किशोर ने हाजीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी राहुल गांधी लालू यादव और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेताओं को जनता के बीच आने का डर है। राहुल गांधी और पीएम मोदी के बिहार दौरे पर उन्होंने कहा कि ये एक्सपायर दवा हैं इनसे बिहार का विकास नहीं होगा। उन्होंने बिहार की जनता को नई व्यवस्था बनाने की बात कही।

    Hero Image
    'राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी हैं एक्सपायर दवा', PK का तीखा वार

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) ने हाजीपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला।

    तेजस्वी प्रसाद यादव की यात्रा के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि यह अच्छी बात है कि बिहार में पहली बार जो नेता है उनका मन में यह डर हुआ है, अगर जनता के पास नहीं जाएंगे तो जनता इस बार उनको बाहर उठाकर फेंकने वाली है। हेलीकॉप्टर पर घूमने से नहीं होगा। यह जनता की ताकत है कि हर नेता को रोड पर आना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीके ने कहा कि जो राहुल गांधी जीवन में एक रात बिहार में नहीं रहे थे। वह यहां आकर 15 दिन यात्रा किए हैं। तो तेजस्वी यादव भी घूम रहे हैं। मोदी जी भी आ रहे हैं। यह लोग वह दवा है जो एक्सपायर हो चुकी है। बिहार की जनता ने इनको खाकर देख लिया है। इसे बिहार के लोगों का दुख दर्द का इलाज नहीं हो सकता है। इसे बेरोजगारी और पलायन दूर नहीं हो सकता है। इसे भ्रष्टाचार और बाढ़ खत्म नहीं होगा। 

    पीके ने आगे कहा, यह बिहार की जनता को तय करना है कि उनको नई व्यवस्था बनानी है कि पुराना एक्सपायर राजद जदयू भाजपा को जिताना है। पूरे महागठबंधन के साथ यात्रा किया तो अब अकेले घूम कर देख ले। तेजस्वी यादव और राजद की सरकार को बिहार ने नहीं देखा है।

    राजद ने बिहार में 15 साल तक चलाया जंगल राज

    प्रशांत किशोर ने कहा कि 15 साल के जंगल राज तो यही लोग चलाए थे। 3 साल यही तो डिप्टी सीएम थे। क्या देखना बाकी है। नरेंद्र मोदी के गाली देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा है कि राहुल गांधी आएंगे तो नरेंद्र मोदी को गाली देंगे, नरेंद्र मोदी आएंगे तो घुसपैठिया भारत-पाकिस्तान हिंदू मुस्लिम राहुल गांधी को गाली देंगे।

    पीके ने कहा कि राहुल गांधी यहां 15 दिन यात्रा किए नरेंद्र मोदी 5 बार आ गए। एक बार भी बताया कि बिहार का पलायन कब रुकेगा। रोजगार लोगों को कब मिलेगा। बिहार में बाढ़ कब रुकेगी। जवनिया गांव गंगा में डूब गया। कभी नरेंद्र मोदी और कभी राहुल गांधी से अपने सुना। भाई यहां आकर दोनों एक दूसरे को गाली देंगे जनता इस चक्कर में पड़ जाएगी और आपके बच्चे आने वाले 5 साल तक गाली खाएंगे।

    प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के गली कॉलेज में परिएगा तो आपके बच्चों को अगले 5 साल तक गाली सुनना पड़ेगा।

    गंगा नदी में नाला मिलने से गंगा नाला नहीं कहलाएंगी

    जन सुराज में विपक्षी नेताओं के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा की एक करोड़ 40 लाख लोग जन सुराज से जुड़े हुए हैं। इतने लोग विपक्ष से आया है, गंगा में बहुत सारा नाल जाकर मिलता है। तो क्या गंगा का कैरेक्टर बदल जाएगा। हर शहर में गंगा में आकर नाला मिल रहा है, तो गंगा को आप लोग नाला कहने लगिएगा।