Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राघोपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 70.66% हुई वोटिंग, मतदान के बाद जीत-हार की माथापच्ची में जुटे समर्थक

    Updated: Thu, 06 Nov 2025 11:50 PM (IST)

    राघोपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच 70.66% मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसके बाद समर्थक जीत-हार का अनुमान लगाने में व्यस्त हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी और मतदाताओं ने लोकतंत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया। अब सभी को चुनाव परिणामों का इंतजार है।

    Hero Image

    घोपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 70.66 प्रतिशत हुआ मतदान। फोटो जागरण

    संवाद सूत्र, राघोपुर। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। भयमुक्त मतदान के लिए दियारा क्षेत्र में घुड़सवार पुलिस कमान संभाल रखी थी।

    बूथों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक हुए मतदान में 70.66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। प्रखंड में 1,04,234 मतदाताओं ने मतदान किया है।

    सुबह मेंहल्की ठंड के बीच भी मतदाता 7.00 बजे से पहले बूथों पर कतार में लग गए थे। ईवीएम से वोट के कारण शुरुआती दौर में मतदान कुछ धीमी रही। लेकिन दिन खिलते ही मतदान ने रफ्तार पकड़ लिया।

    महिलाएं मतदान करने में पुरुषों से ज्यादा थी उत्साहित

    विधानसभा चुनाव में महिलाएं वोट करने में पुरुषों से ज्यादा उत्साहित नजर आ रही थी। वह घर के सारे कार्य छोड़ कर पहले मतदान के लिए बूथों पर पहुंची। अधिकांश बूथों पर महिलाओं ने बढ़ चढ़कर मतदान किया। कुछ बूथों पर तिरपाल नहीं लगे रहने से कुछ परेशानी भी हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहली बार मतदान कर काफी खुश दिखे युवक-युवतियां

    विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहली बार मतदान करने पहुंचे युवतियां एवं युवाओं में काफी खुशी देखी गई। पहली बार वोट कर रही युवाओं का उत्साह चरम पर था। पहली बार मतदान करने पहुंची जितेंद्र, गौरव, अनीश, राहुल, समरजीत, कन्हैया आदि ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में पहली बार वोट करने का मौका मिला है।

    उन्होंने देश हित में मजबूत सरकार के लिए मतदान किया है। इस दौरान राघोपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार, रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक एवं जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव अपने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।

    मतदान के बाद जीत-हार की माथापच्ची में जुटे समर्थक

    मतदान संपन्न होने के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक हार-जीत के गणित में माथापच्ची करना शुरू कर दिया है। किस पंचायत में किस उम्मीदवार को कितना वोट मिला और कौन जीत दर्ज करेगा इस पर चर्चाएं हो रही है।

    मालूम हो कि राघोपुर विधानसभा सीट पर महागठबंधन के राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव, एनडीए के भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार, जन सुराज पार्टी के चंचल कुमार सहित कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। अब 14 नवंबर को मतगणना की प्रक्रिया हाजीपुर में होगी।