Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vaishali Election Result 2024 : वैशाली से LJP (R) प्रत्याशी वीणा देवी की बड़ी जीत, RJD के मुन्ना शुक्ला को हराया

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 07:58 AM (IST)

    Vaishali lok sabha election Result 2024 Live वैशाली लोकसभा सीट से एनडीए समर्थित लोजपा (रामविलास) उम्मीदवार वीणा देवी ने बड़ी जीत दर्ज की है। वीणा देवी ने राजद उम्मीदवार विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला को पराजित किया। वीणा देवी (Veena Devi Win From Vaishali) ने मुन्ना शुक्ला को करीब 88359 वोटों से हराया है। उन्हें कुल 540523 वोट हासिल हुए हैं।

    Hero Image
    Vaishali Lok Sabha Chunav Result : वैशाली लोकसभा सीट पर राजद और लोजपा के बीच टक्कर, यहां पढ़ें ताजा अपडेट

    डिजिटल डेस्क, वैशाली। Vaishali lok sabha chunav Result 2024 : वैशाली लोकसभा सीट से एनडीए समर्थित लोजपा (रामविलास) उम्मीदवार वीणा देवी ने बड़ी जीत दर्ज की है। वीणा देवी ने राजद उम्मीदवार विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला को पराजित किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीणा देवी (Veena Devi Win From Vaishali) ने मुन्ना शुक्ला को करीब 91020 वोटों से हराया है। वीणा देवी को जहां कुल 558600 वोट हासिल हुए हैं। वहीं, मुन्ना शुक्ला को 4,67,580 वोट मिले हैं।

    वैशाली सीट का आपातकाल के बाद हुआ था गठन

    बता दें कि वैशाली संसदीय सीट का आपातकाल के बाद गठन हुआ था। पहली बार 1977 में यहां लोकसभा का चुनाव हुआ। दिग्विजय नारायण सिंह जनता पार्टी से सांसद बने। यहां से सबसे अधिक चर्चित चेहरा डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह रहे। वह लगातार पांच बार सांसद बने । मगर, एक बार हार हुई तो फिर जीत नहीं पाए।

    अब तक चुनावों में यहां से सर्वाधिक बार राजद के उम्मीदवारों ने चार बार जीत दर्ज की है। जनता दल को तीन बार जीत मिली है। इसके अलावा, कांग्रेस और लोजपा को दो-दो बार यहां से सांसद मिले। इस सीट पर 1994 में हुए उपचुनाव में समता पार्टी उम्मीदवार लवली आनंद की राजद की किशोरी सिन्हा पर जीत सर्वाधिक चर्चित रही। लालू ने किशोरी को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी।

    6 विधानसभा क्षेत्रों में 4 पर एनडीए के विधायक

    वैशाली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें पांच मुजफ्फरपुर और एक वैशाली जिले की सीट है। मुजफ्फरपुर की पांच सीटों में से तीन पर भाजपा और दो पर राजद के विधायक हैं। यहां साहेबगंज से राजूकुमार सिंह, पारू से अशोक कुमार सिंह और बरुराज से अरुण कुमार सिंह भाजपा के विधायक हैं। कांटी से इसराइल मंसूरी और मीनापुर से राजीव कुमार उर्फ मुन्ना राजद विधायक हैं। वहीं, वैशाली विधानसभा सीट से जदयू के सिद्धार्थ पटेल विधायक हैं। इस तरह छह में चार सीटों पर एनडीए का कब्जा है।

    वैशाली में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

    1. विजय कुमार शुक्ला, राष्ट्रीय जनता दल
    2. वीणा देवी, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)
    3. शंभू कुमार सिंह, बहुजन समाज पार्टी
    4. अनिकेत राज, राष्ट्रीय समाज पक्ष
    5. आभा राय, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
    6. नरेश राम, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट)
    7. बालेन्द्र तिवारी, हिन्दुस्तान जनता पार्टी सेक्युलर
    8. रामेश्‍वर महतो, भारतीय सार्थक पार्टी
    9. विनोद कुमार शर्मा, जनतंत्र आवाज पार्टी
    10. हरि नारायण राम, वीर के वीर इंडियन पार्टी
    11. कुमार शिशिर, निर्दलीय
    12. परम हंस सिंह, निर्दलीय
    13. मुहमद अवास, निर्दलीय
    14. राज नारायण यादव, निर्दलीय
    15. विक्की कुमार, निर्दलीय

    बिहार के चुनाव परिणाम से जुड़े ताजा अपडेट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

    झारखंड के चुनाव परिणाम से जुड़े ताजा अपडेट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

    यह भी पढ़ें

    Valmiki Nagar lok sabha Chunav Result : वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर किसकी होगी जीत? यहां पढ़ें पूरा अपडेट

    Aurangabad Lok Sabha Result 2024: क्या औरंगाबाद में इस बार RJD मार लेगी बाजी? यहां पढ़ें सबसे तेज अपडेट