Trending

    बगहा में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 11:24 AM (IST)

    बगहा के नैनहा ढाला के पास गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बकुलहर गांव में बहन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत।

    जागरण सवाददाता, बगहा। नदी घाटी थाना क्षेत्र के नैनहा ढाला के समीप गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई।

    इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल बगहा ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. अरुण कुमार यादव ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

    मृतकों की पहचान धनहा थाना क्षेत्र के दौनाहा निवासी शंभू यादव के 32 वर्षीय पुत्र ब्यास यादव तथा भिखु यादव के 24 वर्षीय पुत्र श्याम यादव के रूप में हुई है।

    स्वजन के अनुसार दोनों चचेरे भाई बकुलहर गांव में अपनी बहन के यहां आयोजित शादी समारोह की इमली घोटाई रस्म में शामिल होकर देर रात घर लौट रहे थे।

    bagha road accident (1)

    दोनों मृतकों की फाइल फोटो।

    इसी दौरान नैनहा ढाला के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्वजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ब्यास यादव तीन पुत्रों के पिता थे और परिवार में बड़े भाई थे, जबकि श्याम यादव की शादी इसी वर्ष अप्रैल में हुई थी और उनकी पत्नी गर्भवती बताई जा रही है।

    पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है।

    यह भी पढ़ें- NH-19 पर भीषण हादसा: तमिलनाडु के पर्यटकों से भरी ट्रैवलर ट्रक से टकराई, एक की मौत, 19 घायल

    women achievers
    women achievers