Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bagaha vidhan sabha Chunav Result:प्रतिष्ठा की लड़ाई में बच पाएगी बीजेपी की सीट? आमने-सामने का है मुकाबला

    By Ajit kumarEdited By: Ajit kumar
    Updated: Thu, 13 Nov 2025 07:19 PM (IST)

    Bagaha election Result: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव में बगहा में मतदान हुआ था। इस सीट पर रोचक मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने पूर्व प्रत्याशी में भरोसा जताया है। अब यह भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट बन गई है। दोनों गठबंधनों की ओर से जीत के दावे किए जा रहे हैं।  

    Hero Image

    Bagaha Chunav result: कांग्रेस और भाजपा में आमने-सामने का मुकाबला है।

    डिजिटल डेस्क, बगहा (पश्चिम चंपारण)। Include in Body: Bagaha vidhan sabha Election Result 2025 / Bihar vidhan sabha chunav Result: बगहा कभी कांग्रेस की गढ़ हुआ करती थी, लेकिन भाजपा ने इसमें सेंध लगा दिया। इस बार यह सीट दोनों प्रमुख दलों की प्रतिष्ठा से जुड़ गई है। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि जनता ने किसमें अपना भरोसा जताया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार भाजपा के राम सिंह और कांग्रेस के जयेश मंगलम सिंह के बीच आमने-सामने की टक्कर है। पिछली बार 30 हजार वोट के अंतर से हारने के बाद भी जयेश सिंह ने क्षेत्र में अपनी सक्रियता बनाए रखी। इसलिए इस चुनाव में अपना पक्ष मजबूत मान रहे हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी को उनके किए गए कार्य पर भरोसा है। 

    बगहा विधानसभा क्षेत्र में 44 हजार ब्राह्मण, 45 हजार यादव, 42 हजार से अधिक वैश्य और करीब 22 हजार मुस्लिम मतदाता हैं। इनके अलावा दलित, कुशवाहा और अन्य समुदायों के लोग भी हैं। यह गणित भी महत्वपूर्ण है। 

    बगहा विधानसभा सीट के प्रत्याशी

    प्रत्याशी दल
    जयेश मंगल सिह  कांग्रेस
    राम सिंह भाजपा
    नंदेश पांडेय उर्फ चुन्नू पांडेय जनसुराज पार्टी
    महफुजआलम आजाद समाज पार्टी
    राहुल तिवारी राइट टू रिकाल पार्टी
    शैलेश कुमार चौधरी भारज जन जागरण पार्टी
    दिनेश अग्रवाल निर्दलीय 

     

    बगहा विधानसभा: क्षेत्र एक नजर में

    • पुरुष मतदाता: 1,67,941
    • महिला मतदाता: 1,49,752
    • तृतीय लिंग: 17
    • कुल मतदाता: 3,17,710 

    2020 के विजेता, उप विजेता और मिले मत

    • राम सिंह, बीजेपी : 90013
    • जयेश मंगलम सिंह : कांग्रेस: 59993 

    2015 के विजेता, उप विजेता और मिले मत 

    • राघव शरण पांडेय (भाजपा) : 74476
    • भीष्म सहनी (जदयू) : 66293  

    2010 में विजेता, उप विजेता और मिले मत  

    • प्रभात रंजन सिंह (जदयू) : 65510
    • राम प्रसाद (राजद) : 18455 

    2005 में विजेता, उप विजेता और मिले मत  

    • पूर्णमासी राम (जदयू) : 60794
    • नरसिंह बैठा (कांग्रेस) : 42403