Bihar Election Candidate List 2025: भाजपा ने फिर रेणु देवी पर जताया भरोसा
BJP Candidate List: भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बेतिया सीट से रेणु देवी को फिर से उम्मीदवार बनाया है। रेणु देवी चार बार विधायक रह चुकी हैं और बिहार की पहली महिला उपमुख्यमंत्री भी रहीं। इस बार बेतिया सीट पर मुकाबला कड़ा होने की संभावना है, क्योंकि कांग्रेस और अन्य दल भी मैदान में हैं। भाजपा के लिए इस सीट को बचाना एक चुनौती है।

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।
जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। BJP candidate list for Bihar election 2025 / Bihar Chunav 2025, BJP candidate list: विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने निवर्तमान विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी पर एक बार फिर भरोसा जताया है।
बेतिया विधानसभा क्षेत्र से रेणु देवी छठी बार चुनावी मैदान में उतरेगी।भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए बेतिया सीट से पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को उम्मीदवार घोषित किया है। यह सीट पार्टी के लिए अहम मानी जाती है।
भाजपा से राजनीतिक सफर शुरू करने वाली रेणु देवी चार बार विधायक रह चुकी हैं और उनका क्षेत्र में लंबे समय से प्रभाव रहा है। रेणु देवी ने पहली बार 2000 में बेतिया विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी।
इसके बाद 2005 और 2010 में वे लगातार दूसरी और तीसरी बार विधायक बनीं। 2015 में कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी से उन्हें 2320 मत से हार का सामना करना पड़ा। 2020 में 18,079 वोटों के अंतर से पुनः जीत दर्ज कर उन्होंने बेतिया पर भाजपा की पकड़ मजबूत की।नवंबर 2020 से 9 अगस्त 2022 तक रेणु देवी बिहार की उपमुख्यमंत्री रहीं।
इस दौरान उन्होंने पशुपालन, मत्स्य विभाग, पंचायत, उद्योग और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार संभाला। वे बिहार की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनीं।
कड़ी टक्कर मिलने की संभावना
इस साल के चुनाव में बेतिया सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। कांग्रेस ने यहां से अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं किया है। लेकिन पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी टिकट के रेस में है। जबकि कई क्षेत्रीय दल और निर्दलीय प्रत्याशी भी सक्रिय हैं।
यहां जन सुराज भी दो-दो हाथ करने को तैयार है। संभावित प्रत्याशियों ने जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है। भाजपा के लिए इस सीट को बचाना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।
विश्लेषक मानते हैं कि रेणु देवी की राजनीतिक पहचान और चुनावी अनुभव भाजपा के लिए सहारा होंगे, लेकिन इस बार का मुकाबला उनके और पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण होने की संभावना है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।