Bihar Chunav: ट्रैक्टर के लिए 1000 तो कार को मिलेंगे इतने रुपये, चुनाव आयोग ने जारी की लिस्ट
बेतिया जिले में दूसरे चरण के मतदान की तैयारी जोरों पर है। प्रशासन ने नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए तीन हजार से अधिक वाहनों की व्यवस्था की है। नए मतदान केंद्र बनने से ज्यादा वाहनों की जरूरत है। निर्वाचन आयोग ने वाहनों के किराए की दरें तय कर दी हैं, जिसके अनुसार भुगतान किया जाएगा।

वाहनों की रेट लिस्ट जारी
जागरण संवाददाता, बेतिया। जिले के नौ विधान सभा क्षेत्रों में द्वितीय चरण के तहत होने वाले मतदान में अब महज सात दिनों का फासला रह गया है। इसको लेकर प्रशासनिक सक्रियता चरम पर है। हर कोषांग दिन रात सक्रिय हो गया है।
वरीय से कनीय अधिकारी तक अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन में जुट गए हैं। चुनाव के दौरान सबसे अहम जिम्मेवारी वाला विभाग वाहन कोषांग भी दिन रात कार्य में जुट गया है। सभी विधान सभा क्षेत्रों में मतदान एवं सुरक्षाकर्मियों के उपयोग के लिए तीन हजार से अधिक वाहनों की व्यवस्था की जा रही है।
सीएएसएफ के लिए ली गई है 100 गाड़ियां
जिले के नौ विधान सभा सीटों पर मतदान संपन्न कराने में वाहनों की आपूर्ति आवश्यक है। जिले में बड़े पैमाने पर वाहनों का अधिग्रहण होगा। इस बार 650 नए मतदान केंद्र बनाए जाने से अधिक वाहनों की जरूरत है।
वर्तमान में जिले में पहुंचे सीएएसएफ की टीम को लेकर 100 गाड़ियों पर किराया पर लिया गया है। इसके जरिए जिले में पहुंचने वाली अर्धसैनिक बलों को विधान सभा क्षेत्र में भेजा जा रहा है।
वाहनों को ईंधन के साथ किराया भी आयोग के द्वारा निर्धारित
वाहनों की उलब्धता को लेकर निर्वाचन आयोग ने गाईडलाइन और रेट चार्ट उपलब्ध करा दिया है। तीन पहिया से लेकर 50 सीट वाली गाड़़ियों तक अधिग्रहण किया जाएगा। यहां तक कि माल वाहन वाहन भी अधिग्रहित किए जाएंगे। इन वाहनों के लिए ईधन के अलावा कराए का भुगतान होगा।
| वाहन का प्रकार | किराया (प्रतिदिन, रुपये में) |
|---|---|
| 12000 से 16200 किलोगाम भार वाले | 2500 |
| 16201-25000 किलोग्राम वाले | 3000 |
| 2501 किलोग्राम वाले (दस चक्का से अधिक) | 3200 |
| कंटेनर | 2700 |
| मध्यम मिनी ट्रक | 1700 |
| हल्का मालवाहक | 1000 |
| डिलीवरी वैन | 1400 |
| बड़ी बस | 3500 |
| 40 से 49 सीटर बस | 3200 |
| मिनी बस (23 से 39 सीटर) | 2500 |
| 14 से 22 सीटर मैक्सी, सीटी राईडर व विंगर | 2000 |
| छोटी कार (एसी) | 1000 |
| ट्रैक्टर, जीप व कमांडर | 1000 |
| सुमो व बेलेरो (सामान्य) | 1200 |
| सुमो व बेलेरो (एसी) | 1500 |
| स्कार्पियो (एसी) | 1900 |
| इनोवा, सफारी व अर्टिगा (एसी) | 2100 |

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।