Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव ड्यूटी पर तैनात ITBP जवान ने सर्विस हथियार से खुद को मारी गोली, आत्महत्या का रहस्य बरकरार

    Updated: Sat, 22 Nov 2025 07:39 PM (IST)

    बिहार के योगापट्टी में भवानीपुर पंचायत स्थित एक विद्यालय में चुनाव ड्यूटी पर तैनात ITBP जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आत्महत्या का कारण अज्ञात है, पुलिस जांच कर रही है। मृतक जवान झारखंड का निवासी था।

    Hero Image

    जवान ने सर्विस हथियार से खुद को मारी गोली

    संवाद सूत्र,योगापट्टी। प्रखंड की भवानीपुर पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोहड़ा भवानीपुर में शनिवार को लगभग 2 बजे ड्यूटी पर तैनात आईटीबीपी के एक जवान ने अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली। गोलियों की आवाज सुनते ही परिसर में मौजूद जवानों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूत्रों के अनुसार, विद्यालय में चुनाव ड्यूटी के लिए आईटीबीपी बल को ठहरने की व्यवस्था की गई थी। जवान दोपहर के समय ऊपर छत की ओर गया था। 

    कुछ ही देर बाद अचानक गोली चलने की तेज आवाज सुनी गई। साथी जवान जब छत पर पहुंचे तो जवान खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था और उसका हथियार पास ही मिला।

    आखिर क्यों उठाया ऐसा कदम

    अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जवान ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया। क्या वह मानसिक दबाव में था? क्या ड्यूटी का तनाव वजह बना या कोई निजी कारण था? 

    इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही मिल पाएगा। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने छत पर मिले कारतूस, हथियार, खून के नमूने और आसपास की परिस्थितियों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। साथ ही जवान के फोन और अन्य दस्तावेज भी सुरक्षित कर लिए गए हैं ताकि आत्महत्या के कारणों का सुराग मिल सके।

    ड्यूटी पर तैनात जवानों में शोक

    मृतक जवान झारखंड का निवासी बताया जा रहा है। उसके साथी सदमे में हैं और कोई भी भरोसा नहीं कर पा रहा कि बीच चुनाव ड्यूटी के दौरान ऐसा कदम क्यों उठाया गया।