Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'जो चरवाहा विद्यालय चलाते थे वे नौकरी देने की बात कर रहे' एनडीए नेताओं ने महागठबंधन पर साधा निशाना

    By Vivek Dubey Edited By: Ajit kumar
    Updated: Sun, 09 Nov 2025 04:35 PM (IST)

    Bihar Assembly Election 2025: बगहा में एनडीए नेताओं ने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री सतीश दुबे ने महागठबंधन के वादों को 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने' बताया और कहा कि तेजस्वी यादव का हर घर नौकरी का वादा छलावा है। नेताओं ने जनता से एनडीए प्रत्याशी राम सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की और विकास, स्थिरता और सुशासन के लिए एनडीए को चुनने का आग्रह किया।

    Hero Image

    बगहा भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात करते केंद्रीय कोयला खनन मंत्री सतीश चंद्र दुबे, एनडीए प्रत्यासी राम सिंह, एमएलसी भीष्म साहनी व जिला अध्यक्ष अंचित्य कुमार लल्ला। जागरण

    संवाद सूत्र, बगहा (पश्चिम चंपारण)। बगहा भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष अंचित्य कुमार लल्ला, जदयू एमएलसी भीष्म सहनी व एनडीए प्रत्याशी राम सिंह ने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला।

    नेताओं ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान रुझान से साफ है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है।केंद्रीय मंत्री सतीश दुबे ने महागठबंधन के नेताओं पर “मुंगेरीलाल के हसीन सपने” दिखाने का आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का हर घर नौकरी का वादा पूरी तरह छलावा है। जो लोग कभी चरवाहा विद्यालय चलाते थे, वे आज नौकरी देने की बात कर रहे हैं। जनता सब जानती है और भ्रमित नहीं होगी।

    मंत्री ने कहा कि महागठबंधन एक बेमेल गठबंधन है, जो तेल और पानी की तरह कभी एक साथ नहीं मिल सकता। न तो उनके पास केंद्र में सरकार है, न राज्य में, फिर भी ओवरब्रिज और 125 यूनिट मुफ्त बिजली जैसे वादे कर रहे हैं जो अवास्तविक हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुकेश सहनी के हेलीकॉप्टर विवाद पर उन्होंने कहा कि महागठबंधन प्रशासनिक अनुमति के बिना ही इसे राजनीतिक मुद्दा बना रहा है। विपक्ष जनता में यह भ्रम फैला रहा है कि मुकेश सहनी को बगहा आने से रोका गया, जबकि सच्चाई कुछ और है।

    जदयू के एमएलसी भीष्म सहनी ने भी महागठबंधन, विशेष रूप से राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि “रावण को साधु के वेश में पनपने नहीं देंगे, और अफजल अब्दुल कलाम के देश में पैदा नहीं होगा।

    केंद्रीय मंत्री ने बगहा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राम सिंह के पक्ष में मतदान का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन टुकड़े-टुकड़े गैंग के कन्हैया कुमार को बुलाकर बगहा की शांत फिजा बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है।

    अंत में नेताओं ने भरोसा जताया कि बगहा की जनता विकास, स्थिरता और सुशासन के लिए एनडीए को ही चुनेगी।इस मौके पर भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह, ह्दया दुबे, सोमेश पांडेय,शिप्पू चौबे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।