Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल के ₹100 वाले नियम से मिल सकती है राहत, सांसद की पहल के बाद भारतीय सीमा पर जगी उम्मीद

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 03:35 PM (IST)

    नेपाल में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम और भंसार नियमों की सख्ती के कारण भारतीय बाजारों से दैनिक उपयोग की वस्तुएं लाने में नेपाली नागरिकों को हो रही परेशान ...और पढ़ें

    संवाद सूत्र, वाल्मीकिनगर। नेपाल में हाल के राजनीतिक घटनाक्रम और नव वर्ष 14 अप्रैल के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में उत्पन्न विवाद तथा भंसार (कस्टम) से जुड़ी सख्ती को लेकर अब समाधान की दिशा में पहल तेज हो गई है।

    सीमावर्ती भारतीय बाजारों से दैनिक उपयोग की वस्तुएं लाने में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए स्थानीय स्तर पर वार्ता प्रक्रिया शुरू की गई है।

    सोमवार को पश्चिम नवलपरासी जिला के क्षेत्र संख्या एक के सांसद विक्रम खनाल ने सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) नेपाल के जिला मुख्यालय में तैनात एसपी गोविंद खाती से मुलाकात कर आम नागरिकों की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया।

    उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से नेपाली नागरिकों को निकटवर्ती भारतीय बाजारों से दैनिक जरूरत की वस्तुएं लाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    मुख्य समस्या भंसार प्रावधानों में बढ़ी सख्ती को लेकर है। सौ रुपये से अधिक मूल्य की वस्तुओं पर शुल्क (Nepal 100 Rupee Rule News) लगाए जाने और कुछ वस्तुओं पर प्रतिबंध के कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। इससे सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले आम नागरिकों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

    C-319-1-MZF1019-440308

    सांसद की पहल से मिलेगी राहत

    सांसद खनाल ने सुरक्षा निकायों के साथ समन्वय बनाकर कानून के दायरे में रहते हुए आम लोगों को राहत देने की जरूरत पर जोर दिया।

    उन्होंने एपीएफ अधिकारियों से आग्रह किया कि स्थानीय नागरिकों को आवश्यक सामग्री लाने में अनावश्यक बाधाएं न उत्पन्न की जाएं और नियमों का पालन करते हुए सहूलियत बरती जाए।

    इस पहल के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को जल्द ही कुछ राहत मिल सकेगी और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के आवागमन में आ रही परेशानियां कम होंगी।

    यह भी पढ़ें- नेपाल में फिर बवाल, बालेन शाह सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू; 100 रुपये वाले नियम से भड़के लोग