Ramnagar vidhan sabha Chunav Result: क्या फिर चलेगा भाजपा का जादू? यहां राजद से सीधा मुकाबला
Ramnagar election Result: यह पश्चिम चंपारण की सुरक्षित सीट है। भाजपा ने इस सीट पर अपने सिटिंग विधायक का टिकट काट दिया था। इसकी वजह से इसकी खूब चर्चा हुई थी। यहां भाजपा और राजद के बीच आमने-सामने का मुकाबला है। इसकी वजह से लोगों की रुचि काफी बढ़ गई है। चुनाव परिणाम में कुछ घंटे ही बच गए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान यहां बाहरी और स्थानीय का मुद्दा भी उठा था।

Ramnagar Vidhan sabha Chunav result: यहां आमने-सामने का मुकाबला है। फाइल फोटो
डिजिटल डेस्क, बगहा (पश्चिम चंपारण)। Ramnagar vidhan sabha Election Result 2025 / Bihar vidhan sabha chunav Result: यह जिले की सुरक्षित सीट है। यहां आमने-सामने का मुकाबला होने की वजह से रोचक भी हो गया है।
दूसरे चरण में यहां वोट डाले गए थे। यहां कुल 69.10 प्रतिशत मतदान हुआ था। रामनगर विधानसभा सुरक्षित सीट से भाजपा ने अपने निवर्तमान विधायक भागीरथी देवी को ड्राप करते हुए नंद किशोर राम को चुनाव मैदान में उतारा है। उनका सीधा मुकाबला राजद के सुबोध कुमार से है।
प्रत्याशियों को मिलने वाले आधार वोट के अतिरिक्त स्विंग वोटर का झुकाव किस ओर है, यही बात चुनाव परिणाम को निर्धारित करेगी। रामनगर विधानसभा सीट वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट का हिस्सा है। 1962 में हुए चुनाव में स्वतंत्र पार्टी के नारायण विक्रम शाह ने चुनाव में जीत हासिल की थी।
पिछले तीन चुनाव में भागीरथी देवी ने भाजपा का झंडा लहराया था। वर्ष 2020 के चुनाव में उन्होंने 15796 वोट के अंतर से जीत हासिल की थी। ऐसे में यह सवाल स्वाभाविक है कि क्या इस सीधे मुकाबले में नंद किशोर राम जीत हासिल कर पाएंगे?
रामनगर (सु) सीट के प्रत्याशी
| प्रत्याशी | दल |
| आदित्य कुमार | बसपा |
| नंद किशोर राम | भाजपा |
| सुबोध कुमार | राजद |
| पप्पू कुमार रंजन | जनसुराज पार्टी |
| ललन पासवान | नेशनिस्ट कांग्रेस पार्टी |
| वशिष्ठ पासवान | सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी |
| अंगद राम | निर्दलीय |
| संतोष राम | निर्दलीय |
2020 का चुनाव परिणाम
| प्रत्याशी | दल | प्राप्त मत |
| भागीरथी देवी | बीजेपी | 75423 |
| राजेश राम | कांग्रेस | 59627 |

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।