West Champaran News: लौकरिया में तेंदुआ के हमले में युवक घायल, रामनगर में रिहायशी क्षेत्र में पहुंचा मगरमच्छ
बगहा के लौकरिया थाना क्षेत्र में एक तेंदुआ ने रात्रि में घर के बाहर सो रहे 36 वर्षीय युवक पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तेंदुए ने युवक के पैर काट दिए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल में भाग गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। West Champaran News : लौकरिया थाना क्षेत्र के वाल्मीकिनगर रोड निवासी 36 वर्षीय प्रकाश बीन पर बुधवार की सुबह में तेंदुए ने हमला कर दिया। पैर पर चोट लगने से वे घायल हो गए।
उनके शोर मचाने के बाद तेंदुआ वीटीआर के जंगल में भाग गया। घायल को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह खतरे से बाहर है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को तेंदुए का पगमार्क मिला। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने व जंगल की ओर जाने से मना किया है।
वहीं दूसरी ओर रामनगर क्षेत्र में रिहायशी क्षेत्र में मगरमच्छ के पहुंचने से अफरातफरी मच गई। बुधवार की सुबह त्रिवेणी नहर के बाएं तटबंध के पास मगरमच्छ दिखाई दिया। नहर की तरफ गए लोगों ने देखा तो उनलोगों ने शोर मचाया। तब वह नहर में चला गया।
ग्रामीणों का कहना है कि हर दिन मगरमच्छ नहर से निकलकर पहुंच जा रहा है। मगरमच्छ दिखाई देने के बाद से ही गांव के लोग दहशत में हैं। बच्चों को नहर के तरफ जाने से लोग मना कर रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।