Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    West Champaran News: दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, दूसरा जख्मी

    By Abu Sabir Edited By: Ajit kumar
    Updated: Sat, 06 Dec 2025 04:03 PM (IST)

    पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में एक सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय नंदकिशोर प्रसाद की मौत हो गई। वह बाइक से खाद लेने बगहा जा रहे थे, तभी एक अन्य बाइक से ...और पढ़ें

    Hero Image

    वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा के पास हुई घटना। प्रतीकात्मक फोटो

    संवाद सहयोगी, बगहा/वाल्मीकिनगर (पश्चिम चंपारण)।Bihar News : बगहा पुलिस जिला के के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के चरघरिया हवाई अड्डा निवासी 55 वर्षीय नंदकिशोर प्रसाद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

    यह हादसा उस समय हुआ जब वे बाइक से खाद लाने के बगहा जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रहे एक दूसरे बाइक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। मृतक के भतीजा उपेंद्र कुमार ने बताया कि टक्कर लगने के बाद नंदकिशोर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र वाल्मीकिनगर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बगहा अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।

    लेकिन बगहा ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। बताया गया है कि तीनों बेटों में से एक अब भी अविवाहित है।

    परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरा बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी है। अस्पताल में इलाज जारी है।

    घायल लक्ष्मीपुर निवासी चंद्रभूषण महतो का 28 वर्षीय पुत्र धनेश्वर महतो है। संवाद प्रेषण तक अस्पताल में इलाज जारी था स्थिति गंभीर बनी हुई थी।