प्रोफाइल जमा करने का निर्देश
बसिया प्रखंड संसाधन केन्द्र सभागार में शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी आलोक बा की अध्यक्षता में हुई। गुरुगोष्ठी में शिशु पंज ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, बसिया : बसिया प्रखंड संसाधन केंद्र सभागार में शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी आलोक बा की अध्यक्षता में हुई। गुरु गोष्ठी में शिशु पंजी, शिक्षक प्रोफाइल, शिक्षक आईडी आदि अविलम्ब जमा करने का निर्देश शिक्षकों को दिया। पारा शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की हुई जांच एवं पोषक वितरण प्रतिवेदन भी जमा करने कहा गया। कहा कि विद्यालय अनुदान की राशि नहीं मिलने वाले विद्यालय के शिक्षक विद्यालय भूमि के कागजात सहित प्रस्ताव दें। गुरुगोष्ठी में मध्याह्न भोजन का प्रतिवेदन, खेलोत्सव का प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया। गुरु गोष्ठी में कनीय अभियंता शोभनाथ सिंह, कृष्णा साहू, बीरेन साहू, संतोष बीसी आदि उपस्थित थे।